Home sports Golf : Aditi Ashok की टीम संयुक्त 13वें पायदान पर

Golf : Aditi Ashok की टीम संयुक्त 13वें पायदान पर

0

नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) दो U-70 के कार्ड से अरामको टीम सीरीज के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर है। उनकी कप्तानी वाली टीम अशोक (अदिति) भी संयुक्त रूप से इसी पायदान पर है। टीम अशोक का कुल स्कोर 21 अंडर का है।  एक अन्य भारतीय त्वेसा मलिक (74-72) व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप 37वें स्थान पर है जबकि उनकी टीम 26वें स्थान पर है। त्वेसा की टीम की कप्तान लिजेटे सालास है और इस टीम का कुल स्कोर 14 अंडर का है। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी नेली कोर्डा (69-66) व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर थीं।

IPL 2021 में Rituraj Gaikwad ने बल्ले से किया कमाल, ऑरेंज कैप जीतकर मचाया धमाल

 स्पेन में कट हासिल करने से चूके शुभंकर, भुल्लर

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर की एंडालुसिया मास्टर्स टूर्नामेंट के शुरुआती दो दौर में खराब खेल की वजह से कट में जगह बनाने से चूक गये। पहले दौर में 82 का निराशाजनक कार्ड खेलने वाले भुल्लर ने दूसरे दौर में शानदार वापसी की और 13 शॉट का सुधार करते हुए 69 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर हालांकि नौ ओवर का रहा जो कट हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था।

IPL 2021: हर्षल पटेल बने गेंद के बादशाह, सिर पर सजा पर्पल कैप का ताज

शुभंकर का प्रदर्शन निराशाजनक

कुल छह ओवर तक का स्कोर करने वाले खिलाड़ियों ने कट में प्रवेश किया। शुभंकर का प्रदर्शन और निराशाजनक रहा। उन्होंने दूसरे दौर में चार ओवर 75 का स्कोर किया। उन्होंने पहले आठ ओवर 79 का कार्ड खेला था।

World Chess Championship मैचों में कमेंट्री करेंगे Viswanathan Anand

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anandदुबई में 24 नवंबर से मैगनस कार्लसन और इयान नेपोमनियाची के बीच होने वाले फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप (World Chess Championship) के मैचों के लिए आधिकारिक कमेंटेटर होंगे। फिड ने एक ट्वीट के जवाब में घोषणा की कि आनंद इस मैच के लिए कमेंटेटर होंगे। इस स्टार खिलाड़ी ने भी कहा कि वह इसको लेकर उत्साहित हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version