Home sports Football Women’s FIFA World Cup 2023: स्पेन बना पहली बार विजेता, फाइनल में...

Women’s FIFA World Cup 2023: स्पेन बना पहली बार विजेता, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया

0
Women's FIFA World Cup 2023 Spain became the winner for the first time, beat England 1-0 in the final latest sports news in hindi
Pic Credit: @FIFAcom

सिडनी। Women’s FIFA World Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार खिताब जीता है। सिडनी के ऑस्ट्रेलिया स्टेडियम में खेले गये इस मैच में इकलौता गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कार्मोना ने 29वें मिनट में दागा था। टूर्नामेंट की रनर अप रही इंग्लैंड की टीम को सिल्वर मेडल दिये जाएंगे। वहीं, स्वीडन की टीम ने पहले ही तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्वीडन ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर ब्रॉन्ज जीता था। इस जीत के साथ, स्पेन जर्मनी के बाद पुरुष और महिला दोनों विश्व कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया।

IND vs IRE 2nd T-20: टीम इंडिया के पास लगातार तीसरी बार सीरीज कब्जाने का मौका, बुमराह रच सकते है इतिहास

दोनों टीमों के बीच हुई रोमांचक जंग

Women’s FIFA World Cup 2023 के इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहली बार फाइनल खेल रही स्पेन और इंग्लैंड की टीम के बीच गोल देखने के लिए दर्शक तरस गए। पहले हाफ के 29वें मिनट में कप्तान ओल्गा कार्मोना द्वारा दागे गए गोल के बाद इंग्लैंड की टीम पर दबाव साफ जहिर था। स्पेन के खिलाफ इंग्लिश टीम ने गोल करने की अपनी पूरी कोशिश की लेेकिन, असफल रही।

मैच के बीच इंग्लैंड ने अपनी टीम में कई बदलाव भी किये लेकिन, हर बार टीम को निराशा ही हाथ लगी। दूसरे हाफ के 66वें मिनट में इंग्लिश मिडफील्डर केइरा वॉल्श द्वारा हैंडबॉल के लिए स्पेन को पेनल्टी मिली थी। हालाँकि, गोलकीपर मैरी इयरप्स ने अपनी बाईं ओर गोता लगाकर जेनिफर हर्मोसो की स्पॉट किक को बचा लिया। मैच के अंत तक इंग्लैंड की टीम एक गोल करने के लिए तरस गई। लेकिन, स्पेनिश टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में मैच जीत ही लिया।

world wrestling championship 2023 में नहीं उतरेंगे बजरंग और दीपक पूनिया

4 ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली टीम है स्वीडन

Women’s FIFA World Cup 2023 में स्वीडन की टीम ने अपना चौथा ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले इस टीम ने 1991, 2011 और 2019 में भी तीसरा स्थान हासिल किया है। स्वीडन ने 2003 में पहली और आखिरी बार फाइनल में जगह बनाई थी। जिसमें जर्मनी ने 2-1 से जीत हासिल कर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

Archery World Cup : भारत को दो गोल्ड, पुरुष और महिला टीम ने साधा सोने पर निशाना

अमेरिका ने जीते है सबसे ज्यादा 4 खिताब

महिला विश्व कप में अमेरिका ने अब-तक सबसे ज्यादा 4 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अमेरिका ने 1991, 1999, 2015 और 2019 में यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, जर्मनी ने 2003 और 2007 में यह ट्रॉफी जीती है। नॉर्वे ने 1995 और जापान की टीम ने 2011 में 1-1 बार खिताब हासिल किया है। Women’s FIFA World Cup 2023 के फाइनल में पहुँची इंग्लैंड और स्पेन की टीम ने अपना पहला फाइनल मुकाबला खेला है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version