U-20 Women’s Asian Cup Qualifiers: आज इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी भारतीय टीम, खत्म होगा 20 साल का सूखा!

366
U-20 Women's Asian Cup Qualifiers india to face indonesia today, latest sports update
Advertisement

यंगून। U-20 Women’s Asian Cup Qualifiers: भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप (थाईलैंड 2026) के क्वालीफायर में आज अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ग्रुप डी का यह मुकाबला थुवुन्ना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से शुरू होगा। भारत की नजर चौथी बार अंडर-20 महिला एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने पर है जो फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप का भी क्वालीफायर है। भारत ने आखिरी बार 2006 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। पिछले साल क्वालीफायर में भारत पहले दौर में वियतनाम से गोल अंतर पर हारकर बाहर हो गया था।

आखिरी बार 2004 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी टीम

भारत ने आखिरी बार सीनियर एएफसी महिला एशियाई कप में साल 2003 में शिरकत की थी। इसी तरह, भारत ने आखिरी बार जूनियर महाद्वीपीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में 2006 में प्रतिनिधित्व किया था। तब यह टूर्नामेंट अंडर-19 आयु वर्ग के लिए था। भारत ने जूनियर एएफसी महिला एशियाई कप के पहले तीन संस्करणों में ही हिस्सा लिया है, जिसमें 2002 में आयोजित उद्घाटन संस्करण भी शामिल है। इस संस्करण की मेजबानी भारत ने की थी। आपको बता दें कि U-20 Women’s Asian Cup Qualifiers टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2004 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना द्वारा आयोजित संस्करण में आया था, जहां टीम ने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था।

Asia Cup के लिए टीम चयन की कवायद शुरू, इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय

थाईलैंड में होगा एशियाई कप का आयोजन, शामिल होंगी 11 टीमें

2026 एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा। थाईलैंड मेजबान टीम होने के कारण खुद से ही क्वालीफाई कर जाएंगी, जबकि 12 टीमों के टूर्नामेंट के लिए बाकी 11 टीमों का फैसला U-20 Women’s Asian Cup Qualifiers के माध्यम से किया जाएगा। क्वालीफायर के लिए, 32 टीमों को चार-चार के आठ ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप मुकाबले एक केंद्रित वेन्यू पर खेले जाएंगे। सिंगल-लेग राउंड रॉबिन मैचों के बाद, सभी ग्रुप के आठ ग्रुप विजेता और तीन सर्वश्रेष्ठ उपविजेता अगले साल अप्रैल में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगे।

U22 Asian Boxing Championships : भारत के 6 बॉक्सर सेमीफाइनल में, पदक किए पक्के

U-20 Women’s Asian Cup Qualifiers में भारत का शेड्यूल

आज: भारत बनाम इंडोनेशिया, शाम 6 बजे

8 अगस्त, शुक्रवार: भारत बनाम तुर्कमेनिस्तान, शाम 6 बजे

10 अगस्त, रविवार: भारत बनाम म्यांमार, दोपहर 3 बजे

Football: संकट में ISL, परेशान बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों-स्टॉफ का वेतन रोका

U-20 Women’s Asian Cup Qualifiers के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम

मेलोडी चानू कीशम, मोनालिसा देवी मोइरांगथेम, रिबांसी जामू, अलीना चिंगखाम, सिंडी रेम्रुअटपुई कोलनी, जूही सिंह, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, साहेना टीएच, शुभांगी सिंह, थोइबिसाना चानू तोइजाम, विकसित बारा, अंजू चानू कायेनपाईबम, अरीना देवी नामीराकपम, भूमिका देवी खुमुकचम, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा, बबीता कुमारी, दीपिका पाल, खुशबू काशीराम सरोज, सिबानी देवी नोंगमीकापम, सुलंजना राउल।

Share this…