नई दिल्ली। SAFF U17 Women’s Championship : सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम का जलवा जारी है। थिम्फू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय की अंडर-17 टीम ने मेजबान भूटान को 8-0 से रौंद दिया। पहले हाफ में केवल एक गोल करने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में गजब का खेल दिखाते हुए सात गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम SAFF U17 Women’s Championship में अजेय बनी हुई है।
The #YoungTigresses keep roaring louder 💙
Pure domination in #U17SAFFWomens2025 and 3️⃣ more games to go! 🔥🇮🇳#BHUIND #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/mjCC2lj4Mw
— Indian Football Team (@IndianFootball) August 24, 2025
इस मुकाबले की स्टार रहीं अनुष्का कुमारी, जिन्होंने शानदार हैट्रिक (53’, 61’, 72’) लगाई। वहीं, अभिस्ता बेस्नेट (23’, 88’), पर्ल फर्नांडिस (71’), दिव्यानी लिंडा (77’) और वलैना फर्नांडिस (90$2’) ने भी गोल कर भारत के स्कोर को मजबूत किया। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ तौर पर दिखाई दिया। भूटान की खिलाड़ी बॉल को अपने पजेशन में लेने के लिए भी तरस गईं।
SAFF Football: भारत आठवीं बार बना चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी
SAFF U17 Championship : भारत की धमाकेदार शुरुआत, नेपाल को 7-0 से रौंदा
थिम्फू में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से SAFF U17 Women’s Championship में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में खुद को साबित किया है। भारत अब तक तीन मैचों में तीन जीत के साथ अपराजित है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में नेपाल को 7-0 से और दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से शिकस्त दी थी।