Home sports Football Saff Championship: सुनील छेत्री के दनादन गोल से टूटा बड़ा रिकॉर्ड, अब...

Saff Championship: सुनील छेत्री के दनादन गोल से टूटा बड़ा रिकॉर्ड, अब पहुंचे मेसी के करीब

0

बेंगलुरू। Saff Championship: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह फुटबॉल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ सैफ चैंपियनशिप के पहले मैच में हैट्रिक बनाई। इस हैट्रिक के साथ छेत्री के नाम 138 मैचों में 90 गोल हो गए हैं।

Asia Cup 2023: नए पीसीबी चीफ ने फंसाया पेंच, हाईब्रिड मॉडल मानने से इंकार, बाहर हो सकता है पाकिस्तान

मोख्तार दहारी का रिकॉर्ड तोड़ा

Saff Championship में सुनील छेत्री ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मलेशिया के दिग्गज फुटबॉलर मोख्तार दहारी का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 142 मैचों में 89 गोल किए थे। छेत्री इसी के साथ अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के करीब पहुंच गए हैं। मेसी ने अब तक 173 मैचों में 103 गोल किए हैं। छेत्री उनसे 13 गोल पीछे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दर्ज हैं। रोनाल्डो ने 200 मैचों में 123 गोल किए हैं। जबकि ईरान के अली डाई 148 मैचों में 109 गोल के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

World Cup Qualifier: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता स्कॉटलैंड, ओमान की लगातार दूसरी जीत

पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत

भुवनेश्वर में इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने Saff Championship में धमाकेदार शुरुआत की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने भारत का खाला महज 10 मिनट में खोला। इसके छह मिनट बाद पेनल्टी गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 के स्कोर के साथ हावी रही। वहीं 74वें मिनट में एक बार फिर छेत्री ने अपना जलवा दिखाया और पेनल्टी गोल कर हैट्रिक जमा दी। भारतीय टीम अब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बना चुकी थी। इतने में 81वें मिनट में उदांता सिंह ने एक और गोल दाग पाकिस्तान टीम के परखच्चे उड़ा दिए। भारतीय टीम का जलवा इस कदर हावी रहा कि पाकिस्तान की टीम अंत तक एक भी गोल नहीं कर सकी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version