Home sports Football SAFF Championship: आज शाम IND vs PAK, पाकिस्तान का सफाया करने के...

SAFF Championship: आज शाम IND vs PAK, पाकिस्तान का सफाया करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

0
SAFF Championship begins today india will face Pakistan, all eyes on sunil chettri

बेंगलुरू। SAFF Championship: इंटरकॉन्टिनेंटल कप में मिली जीत से उत्साहित भारतीय फुटबॉल टीम आज सैफ चैंपियनशिप 2023 में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। आठ बार के चैंपियन भारत का सामना आज शाम बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम पर पहले मैच में पाकिस्तान से होगा। यह मैच निर्धारित समय पर होने की उम्मीद है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को भारत का वीजा मिल गया है।

Ashes 2023: आखिरी 40 मिनट और पैट कमिंस, इंग्लैंड के मुंह से छीन लाए जीत

डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगा भारत

पाकिस्तानी टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है लेकिन भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ SAFF Championship का आगाज करके दूसरी टीमों को कड़ा संदेश देना है। भारत इस टूर्नामेंट में पिछला चैंपियन है जिसने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में खिताब जीते। मालदीव ने 2008 और 2018 जबकि बांग्लादेश ने 2003 में खिताब जीता था। सैफ टूर्नामेंट जीतने पर भारत को कुछ उपयोगी फीफा रैकिंग अंक भी मिल जाएंगे।

World Cup Qualifier: सिकंदर के शतक से जीता जिम्बाब्वे, नेपाल ने अमेरिका को 6 विकेट से रौंदा

कोच को बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

कोच इगोर स्टिमक ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के बाद कहा था कि हम इससे बेहतर कर सकते हैं। एक कोच कभी संतुष्ट नहीं होता। हम मेहनत करते रहेंगे और आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्टिमक ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘फीफा रैंकिंग के बारे में भूल जाओ। हमारे ग्रुप में और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें काफी विशेष हैं। SAFF Championship में सभी चार टीमें सक्षम हैं और अलग तरह का फुटबॉल खेल सकती हैं। दर्शक इसे पसंद करेंगे क्योंकि काफी गोल होंगे। हमारा ग्रुप कड़ा है और हमें कुछ कड़े प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना है।’ इंटरकॉन्टिनेंटल कप में जीत के बावजूद स्टिमक ने कहा कि भारत पाकिस्तान को हल्के में नहीं ले सकता क्योंकि वे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं।

Test Cricket में आज ही के दिन हुआ था भारत के 3 दिग्गजों का डैब्यू, तीनों के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड

नए मील के पत्थर से दो गोल दूर छेत्री

भारत ने रविवार को भुवनेश्वर में लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता था। यह 46 साल में लेबनान पर भारत की पहली जीत थी और भारत के लिए करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागा। उनसे SAFF Championship में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। छेत्री 137 मैचों में 87 गोल कर चुके हैं। दो गोल और करने पर वह मलयेशिया के मुख्तार दहारी (89 गोल) को पछाडक़र सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई फुटबॉलर बन जाएंगे।

BWF World Ranking: सात्विक और चिराग करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, सिंधु 12वें तथा प्रणॉय 9 वें स्थान पर

SAFF Championship में आज के मुकाबले

कुवैत बनाम नेपाल: दोपहर 3.30 बजे से

भारत बनाम पाकिस्तान: शाम 7.30 बजे से

Sai Sudharsan: आईपीएल में किया कमाल, अब TNPL में धमाल; होगी टी20 टीम में एंट्री!

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

ग्रुप ए: भारत, नेपाल, कुवैत और पाकिस्तान।

ग्रुप बी: लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version