World Cup qualifiers में पुर्तगाल ने लक्जमबर्ग को 3-1 से हराया

0
588

World Cup qualifiers में रोनाल्डो के दम पर जीता पुर्तगाल 

नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डिएगो जोल्टा के गोल के दम पर यूरो चैंपियन पुर्तगाल ने World Cup qualifiers में लक्जमबर्ग को 3-1 से हरा दिया। जबकि बेल्जियम और नीदरलैंड्स ने विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग मैचों में बड़ी जीत दर्ज की। बेल्जियम ने बेलारूस को 8-0 से शिकस्त देकर ग्रुप-ई में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि नीदरलैंड्स ने जिब्राल्टर को 7-0 से रौंदा और वह ग्रुप-जी में तुर्की के बाद दूसरे स्थान पर रहा। कप्तान रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्हें शानदार जीत भी मिली।

SAI के पटियाला-बेंगलुरु सेंटर में 30 एथलीट-कोच निकले कोरोना संक्रमित

 पुर्तगाल ने सर्बिया के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा 

आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले लक्समबर्ग ने पुर्तगाल के खिलाफ बढ़त हासिल करके एक और उलटफेर करने की कोशिश की थी। पुर्तगाल ने हालांकि डिएगो जोल्टा (45+2वें मिनट), रोनाल्डो (51वें मिनट) और जोआओ पालिन्हा (80वें मिनट) के गोल की मदद से ग्रुप-ए में सर्बिया के साथ अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा। सर्बिया ने एक अन्य मैच में अजरबैजान को 2-1 से मात दी।

Corona का कहर : हॉकी और फुटबॉल टूर्नामेंट्स स्थगित

रूस ग्रुप-एच में क्रोएशिया के साथ शीर्ष पर

तुर्की ने लाटविया के खिलाफ अपना मैच 3-3 से ड्रॉ खेला। तुर्की की तरह रूस भी लगातार तीसरी जीत दर्ज नहीं कर सका। उसे स्लोवाकिया ने 2-1 से हरा दिया। रूस अब ग्रुप-एच में क्रोएशिया के साथ शीर्ष पर है। क्रोएशिया ने एक अन्य मैच में माल्टा को 3-0 से मात दी। साइप्रस ने स्लोवानिया को 1-0 से हराकर ग्रुप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

IPL 2021: हैदराबाद सनराइजर्स को झटका, इस खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

युया ओसाको ने लगाई हैट्रिक

इसके अलावा जापान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी, जो उसकी दूसरे चरण में पांचवीं जीत है। जापानी टीम ने पहले हाफ में पांच गोल किए और दूसरे हाफ में नौ गोल दागे। वह ग्रुप-एफ में 15 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान की तरफ से युया ओसाको ने हैट्रिक लगाई जबकि शो इनागाकी, जुनया इटो और क्योगो फुरुहाशी ने दो-दो गोल दागे। ताकुमी मिनामिनो, दाइची कमादा, हिदेमासा मोरिता और ताकुमा असानो ने भी गोल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here