Lionel Messi दूसरी बार चुने गए FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर, एम्बाप्पे-रोनाल्डो पिछड़े

530
Advertisement

पेरिस। Lionel Messi साल 2022 के लिए फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर चुने गए हैं। मेसी ने फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाडक़र ये अवॉर्ड अपने नाम किया। मेसी को 52, एमबाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 पॉइंट्स मिले। वहीं स्पेन की अलेक्सिया पुतेयास को विमेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है।

मेसी ने इस अवॉर्ड पर दूसरी बार कब्जा जमाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में भी इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था। इसके साथ ही Lionel Messi ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडॉस्की के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इन दोनों प्लेयर ने भी दो-दो बार ये अवॉर्ड जीता था। रोनाल्डो ने 2016 और 2017 में लगातार दो साल इस पुरस्कार को अपने नाम किया था। वहीं लेवांडॉस्की साल 2020 और 2021 में बेस्ट प्लेयर चुने गए थे।

स्कालोनी को कोच ऑफ द ईयर का खिताब

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कोच ऑफ द ईयर का खिताब जीता। जबकि Lionel Messi के कप्तानी में अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले एमिलियानो मार्टिनेज ने गोलकीपर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने साल 2022 फुटबॉल विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जहां अर्जेंटीना ने रोमांचक फाइनल मैच में फ्रांस को मात दी थी।

लुका लोचशविली ने जीता फीफा फेयर प्ले अवार्ड

अर्जेंटीना के समर्थकों ने बेस्ट फैन का खिताब जीता है। Lionel Messi के अलावा मार्सिन ओलेक्सी को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए फीफा पुस्कस पुरस्कार दिया गया। वोल्फ्सबर्गर एफसी के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले लुका लोचशविली को अपने मैत्रीपूर्ण खेल के लिए फीफा फेयर प्ले पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक मैच के दौरान एक विरोधी खिलाड़ी पिच पर बेहोश हो गया था, तब जॉर्जियाई फुटबॉल खिलाड़ी लुका उसी समय उसकी सहायता के लिए दौड़ पड़े थे।

एलेक्सिया पुटेलस ने जीता सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का खिताब

इस बीच अन्य पुरस्कारों की बात करें तो Lionel Messi के अलावा महिला श्रेणी में बार्सिलोना की एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्पेन की रहने वाली पुटेलस ने पिछले साल बैलन डे ऑर का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता था। वहीं इंग्लैंड की मैरी एर्प्स सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की ही सरीना विगमैन को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच के रूप में सम्मानित किया गया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply