Home sports Football Kylian Mbappe ने रचा इतिहास, 300 गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी...

Kylian Mbappe ने रचा इतिहास, 300 गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने; रोनाल्डो-मेसी को पछाड़ा

0
Kylian Mbappe surpassed ronaldo and messi, became youngest footballer to achieve 300 goals mark

पेरिस। Kylian Mbappe सबसे कम उम्र में 300 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि पर फ्रांस के पूर्व महान खिलाड़ी थिएरी हेनरी ने एम्बाप्पे की जमकर तारीफ की। एम्बाप्पे ने 24 साल और 333 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 21वीं सदी में खेल के दो सबसे बड़े सितारे, मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों, जब इस मुकाम पर पहुंचे तो उनकी उम्र इससे अधिक थी। एम्बाप्पे ने जिब्राल्टर के खिलाफ 14-0 की जीत के दौरान यह कीर्तिमान रचा।

IND vs AUS: संजू सैमसन फिर दरकिनार, फैंस का भड़का गुस्सा; संन्यास की देने लगे सलाह

फ्रांस के कोच ने बताया अविश्वसनीय

फ्रांस की अंडर -21 टीम के कोच हेनरी ने कहा ‘यह बच्चा जो कर रहा है वह वास्तव में इस दुनिया से अलग है। यह बिल्कुल अविश्वसनीय है।’ Kylian Mbappe की तुलना उनके करियर की शुरुआत में अक्सर हेनरी से की जाती थी। मोनाको में खेलने से पहले दोनों ने फ्रांस की क्लेयरफोंटेन अकादमी में भाग लिया और दोनों ने फ्रेंच लीग खिताब जीते। इसके बाद एम्बाप्पे ने हेनरी की एक और उपलब्धि दोहराई जब उन्होंने फ्रांस के साथ अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में 2018 विश्व कप जीता। हेनरी ने 1998 का टूर्नामेंट जीता था। अपनी तेजी के लिए एम्बाप्पे की तुलना ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले से भी की जाती है। लेकिन स्टाइल के मामले में, अपनी जबरदस्त गति और कौशल के साथ, वह हेनरी के करीब है।

IND vs AUS: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार को कप्तानी; पूरा युवा स्कवॉड

एम्बाप्पे ने इस सीजन में दागे 21 गोल

अपने करियर की 17वीं हैट्रिक के साथ, Kylian Mbappe ने इस सीजन 19 मैचों में अपने गोल की संख्या 21 तक पहुंचा दी। यह पीएसजी स्टार का 74 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46वां गोल था। वह अब फ्रांस की सर्वकालिक स्कोरिंग सूची में हेनरी से सिर्फ पांच गोल पीछे हैं और टीम के साथी ओलिवर गिरौद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 10 गोल पीछे हैं। हालांकि पेले के करियर में गोल की सटीक संख्या हमेशा बहस का विषय रहेगी। वह अक्सर कहा करते थे कि उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ी माना जाना चाहिए क्योंकि उनकी 1,000 से अधिक गोल करने की उपलब्धि थी।

World Cup 2023: ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के 6 खिलाड़ी, रोहित को मिली कप्तानी

एक हजार गोल दाग सकते है एम्बाप्पे: कोच हेनरी

जब पूछा गया कि Kylian Mbappe कितने गोल तक पहुंच सकते हैं, तो हेनरी ने मजाक में 1,000 गोल का संकेत दिया, फिर कहा, ‘यह उसे तय करना है। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो फुटबॉल में रुचि रखता है, जो खुद को अच्छी तरह से तैयार करता है, उसकी व्यावसायिकता और खेलने की इच्छा हमेशा रहती है। 300 गोल ऐसी उपलब्धि है, जिसे कुछ खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान भी नहीं हासिल कर पाते हैं।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version