Home sports Football FIFA World Cup 2022: जानिए अर्जेंटीना के मैचों का शिड्यूल, कब-किससे होगी...

FIFA World Cup 2022: जानिए अर्जेंटीना के मैचों का शिड्यूल, कब-किससे होगी टक्कर

0
FIFA World Cup 2022 full schedule of Argentina where and when see match Live Streaming

नई दिल्ली। FIFA World Cup 2022 में लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम साल 1986 के बाद से अपने पहले खिताब के लिए जोर-आजमाइश करेगी। यह अर्जेंटीना का लगातार 13वां फुटबॉल विश्व कप होगा। अर्जेंटीना ने साल 1974 के बाद से प्रतियोगिता के प्रत्येक संस्करण में भाग लिया है। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का यह पांचवां और संभवत: अंतिम विश्व कप भी होगा।

FIFA World Cup 2022: अटैक मोड में खेलेगा ब्राजील, टीम में 9 फॉरवर्ड शामिल

FIFA World Cup 2022 से पहले अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पिछले साल 28 साल बाद कोपा अमेरिका खिताब जीता था और अब वे फ़ीफ़ा विश्व कप 2022 में नजर आएंगे। कोपा अमेरिका टाइटल जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ी अर्जेंटीना की टीम में मौजूद हैं और वे विश्व कप से पहले अच्छी फॉर्म में हैं।

FIFA 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप की 24.5 लाख टिकटें बिकीं, 20 नवम्बर से शुरुआत

22 नवम्बर को सऊदी अरब के साथ पहला मैच

FIFA World Cup 2022 में अर्जेंटीना ग्रुप-सी में हैं और 22 नवंबर को वो सऊदी अरब के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। इसके चार दिन बाद वो मैक्सिको से भिड़ेंगे और फिर चार दिन बाद पोलैंड का सामना करेंगे। अर्जेंटीना के लियोनेल स्कैलोनी द्वारा प्रशिक्षित और दो बार की विश्व चैंपियन टीम 35 मैचों से अपराजेय है। उन्होंने जून में यूरो चैंपियन इटली के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की थी। जहां तक अर्जेंटीना की मजबूत बैकलाइन की बात है तो उन्होंने इस साल 8 मैचों में सिर्फ दो गोल गवाएं हैं।

Fifa World Cup 2022: तय शेड्यूल से एक दिन पहले होगा शुरू, औपचारिक ऐलान

लियोनल मेसी और एंजेल डी मारिया के खेल पर रहेंगी निगाहें

FIFA World Cup 2022 में मैच के दौरान ज्यादातर प्रशंसकों का ध्यान अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर रहेगा। वहीं लियोनेल स्कैलोनी, जिन्होंने 2018 फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना के फ्रांस से हारने के बाद अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की कमान संभाली थी, उन्हें अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी एंजेल डी मारिया से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उम्मीद है कि लिएंड्रो परेडेस और रॉड्रिगो डी पॉल मिडफील्ड पर अपनी भूमिका बख़ूबी निभाएंगे। जबकि डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो और निकोलस ओटामेंडी डिफेंस में अर्जेंटीना के स्तंभ होंगे।

FIFA World Cup 2026: शिड्यूल जारी, 48 टीमें, 3 देशों में होगा आयोजन

रविवार को होगी फाइनल स्क्वाड की घोषणा

FIFA World Cup 2022 के लिए अर्जेंटीना के फाइनल स्कॉड की घोषणा फीफा विश्व कप 2022 से सात दिन पहले 13 नवंबर को की जाएगी। प्रतियोगिता में मेजबान कतर ग्रुप ए में इक्वाडोर से भिड़ेगा। इसके साथ ही फाइनल 18 दिसंबर को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2022 में मैचों का शेड्यूल, भारतीय समयानुसार

22 नवंबर, मंगलवार: अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब, लुसैल स्टेडियम – दोपहर 3.30 बजे

27 नवंबर, रविवार: अर्जेंटीना बनाम मैक्सिको, लुसैल स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे

1 दिसंबर, गुरुवार: पोलैंड बनाम अर्जेंटीना, स्टेडियम 974- देर रात 12.30 बजे

राउंड ऑफ 16

3 दिसंबर, शनिवार: ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उपविजेता, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम- रात 8.30 बजे

4 दिसंबर, रविवार: ग्रुप सी विजेता बनाम ग्रुप डी उपविजेता, अहमद बिन अली स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे एवं ग्रुप डी विजेता बनाम ग्रुप सी उपविजेता, अल थुमामा स्टेडियम- रात 8.30 बजे

5 दिसंबर, सोमवार: ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उपविजेता, अल बेयट स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे एवं ग्रुप ई विजेता बनाम ग्रुप एफ उपविजेता, अल जानौब स्टेडियम- रात 8.30 बजे

6 दिसंबर, मंगलवार: ग्रुप जी विजेता बनाम ग्रुप एच उपविजेता, स्टेडियम 974- देर रात 12.30 बजे एवं ग्रुप एफ विजेता बनाम ग्रुप ई उपविजेता, एजुकेशन सिटी स्टेडियम- रात 8.30 बजे

7 दिसंबर, बुधवार: ग्रुप एच विजेता बनाम ग्रुप जी उपविजेता, लुसैल स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे

क्वार्टर फाइनल मुकाबले

9 दिसंबर, शुक्रवार: क्वार्टर फाइनल 1, एजुकेशन सिटी स्टेडियम- रात 8.30 बजे

10 दिसंबर, शनिवार: क्वार्टर फाइनल 2, लुसैल स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे एवं क्वार्टर फाइनल 3, अल थुमामा स्टेडियम- रात 8.30 बजे

11 दिसंबर, रविवार: क्वार्टर फाइनल 4, अल बेयट स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे

सेमीफाइनल मुकाबले

14 दिसंबर, बुधवार: सेमीफाइनल 1, लुसैल स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे

15 दिसंबर, गुरुवार: सेमीफाइनल 2, अल बेयट स्टेडियम- देर रात 12.30 बजे

तीसरे स्थान के लिए मैच

17 दिसंबर, शनिवार: खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम- रात 8.30 बजे

फाइनल मुकाबला

18 दिसंबर, रविवार: लुसैल स्टेडियम- रात 8.30 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version