Home sports Football FIFA Women’s World Cup: शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ न्यूजीलैंड बाहर, आज होंगे...

FIFA Women’s World Cup: शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ न्यूजीलैंड बाहर, आज होंगे चार अहम मैच

0

सिडनी। FIFA Women’s World Cup: ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त मेजबान न्यूजीलैंड ग्रुप मुकाबले में स्विट्जरलैंड से गोलरहित ड्रॉ खेलकर महिला विश्वकप से बाहर हो गया। इसके साथ ही उसके साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में ग्रुप चरण से ही बाहर होने वाला पहला मेजबान देश भी बन गया है। ऑस्ट्रेलिया को भी कनाडा के खिलाफ आज जीत दर्ज करनी होगी अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो वह भी शुरुआती दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं, स्विट्जरलैंड ने अंतिम-16 के लिए क्वालिफाई किया। स्विट्जरलैंड ग्रुप-ए से राउंड-16 में पहुंचने वाली दो टीम में से एक बनी और वह दूसरी बार नॉकआउट में पहुंची है। इससे पहले 2015 महिला विश्वकप में उसने नॉकआउट में जगह बनाई थी।

Chinglensana Singh: मणिपुर में भारतीय फुटबॉलर के घर में लगाई आग, सबकुछ हुआ बर्बाद

जापान और स्पेन के बीच आज अहम मुकाबला

आज FIFA Women’s World Cup में चार मुकाबले खेले जाने हैं। ग्रुप-सी में जापान का मुकाबला स्पेन से है। दोनों टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। इस मैच से यह तय होगा कि ग्रुप में पहले और दूसरे स्थान पर कौन सी टीमें रहेंगी। इसी ग्रुप में कोस्टा रिका और जांबिया के बीच दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमें पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं। दोनों की नजरें जीत के साथ घर लौटने पर होगी।

IND vs WI: रोहित-विराट की वापसी से इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, तीसरे वनडे में बदल जाएगी प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया की नजर प्री-क्वार्टर फाइनल पर

ग्रुप-बी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला कनाडा से होना है। वहीं, इसी ग्रुप में नाइजीरिया की टीम आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी। आयरलैंड की टीम पहले ही FIFA Women’s World Cup से बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नाइजीरिया के पास आगे बढऩे का मौका है। अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कनाडा के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, नाइजीरिया को आयरलैंड के खिलाफ जीत नहीं भी मिलती है तो ड्रॉ से काम चल जाएगा। हालांकि, हार की स्थिति में वह बाहर हो सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version