FIFA Women’s Under-17 World Cup: झारखंड की आदिवासी बेटियां भारतीय शिविर में होंगी शामिल

0
455
FIFA Women's Under-17 World Cup Tribal daughters of Jharkhand will be included in the amazing Indian camp latest sports news in hindi
Pic Credit: @IndianFootball

नई दिल्ली। 11 अक्टूबर से भारत में आयोजित होने जा रहे FIFA Women’s Under-17 World Cup में झारखंड के आदिवासी क्षेत्र की 7 लड़कियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। 33 लड़कियों के इस शिविर का आयोजन भारतीय टीम के कोच थॉमस डेननरबी के नेतृत्व में जमशेदपुर में किया जाएगा।

Cheteshwar Pujara का जलवा, काउंटी क्रिकेट में बनाया ये शानदार रिकार्ड

झारखंड के आदिवासी क्षेत्र से आने वाली इन लड़कियों के नाम- सलीना कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अनीता कुमारी, अस्तम उरांव, अंजलि कुमार मुंडा, नीतू लिंडा और सुधा अंकिता तिर्की हैं। इस साल की शुरुआत में भारत में आयोजित किये गए SAFF Under-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम से खेलने वाली 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

La Liga: रियाल मैड्रिड ने जीता खिताब, एस्पेनयोल को 4-0 से ठोका

यह टूर्नामेंट भी जमशेदपुर में ही खेला गया था। इस बार इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, इस बार FIFA Women’s Under-17 World Cup भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में खेला जाएगा। झारखंड फुटबॉल संघ के सचिव गुलाम रब्बानी ने इस उपलब्धि के लिए सभी लड़कियों को बधाई दी।

Asian Games 2022 पर संकट, भारत की भागीदारी चीन के रुख पर निर्भर

कैंप में जाने वाले बाकी खिलाड़ी

फॉरवर्ड- लिंडा कॉम सर्टो, अनीता कुमारी, विनोथिनी, लावण्या, दर्शिनी, रेशमा, नेहा, लैशराम रेजिया देवी,।

मिडफील्डर- लोकतोंगबम शेलिया देवी, पायल, कल्पना, मोइरंगथेम अंबिका देवी, आर मधुमती, बबीना देवी, ग्लेडिस ज़ोनुनसंगी, शैलजा, शुभांगी सिंह, नीतू लिंडा।

डिफेंडर्स- वार्शिका, अस्तम उरांव, भूमिका भारत माने, पूर्णिमा कुमारी, काजल, सलीमा कुमारी, नगाशेपम पिंकू देवी, जूलिया देवी यांगलेम, सुधा अंकिता टिर्की, काजोल डिसूजा, हेमम शिल्की देवी।

गोलकीपर- हेमप्रिया सेराम, मोनालिसा देवी, कीशम मेलोडी चानू, अंजलि कुमारी मुंडा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here