Women’s World Cup 2022: U-17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

0
232
FIFA U-17 Women's World Cup 2022 Indian team announced for U-17 Women's World Cup latest sports news in hindi
Pic Credit: @IndianFootball

इस बार भारत कर रहा अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी, 11 से 30  अक्तूबर तक विभिन्न राज्यों में चलेगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। FIFA U-17 Women’s World Cup 2022: अंडर-17 फिफा महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए मुख्य कोच थॉमस डेननरबी (Thomas Dennerby) ने बुधवार को 21 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है।

ICC Rankings: आखिरी टी-20 में थोड़ा टिक जाते तो आज नं. 1 होते Suryakumar Yadav

Women’s World Cup 2022 में भारत का सामना 11 अक्तूबर को यूएसए से होगा, उसके बाद 14 अक्तूबर और 17 अक्तूबर को मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होंगे। टीम का एलान करते हुए कोच डेननरबी ने कहा कि यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है। यह सभी को यह दिखाने का एक खास मौका है कि हमने अच्छी तैयारी की है और किसी को भी खुद पर हावी नहीं होने देंगे।

National Games 2022: मनरेगा मजदूर ने पैदल चाल में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

मैदान पर सिर्फ जीत के लिए उतरेंगे भारत की बेटियां

भारतीय टीम के मुख्य कोच ने कहा कि जब आप मैदान पर होते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है और आपको सिर्फ खेल पर ध्यान देना होता है। लड़कियों को यही करना चाहिए। हम पसंदीदा टीम के तौर पर टूर्नामेंट में नहीं जा रहे हैं। कोच का कहना है कि Women’s World Cup 2022 को लेकर दबाव भारत पर नहीं बल्कि विरोधियों पर है। डेननरबी ने कहा कि प्रदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि लड़कियां ज्यादा दबाव में नहीं होंगी और आत्मविश्वास से खेलेंगी। आप नर्वस नहीं हो सकते हैं और एक ही समय में प्रदर्शन कर सकते हैं।

Legends League 2022: आज जयपुर में पूर्व क्रिकेटरों का जलवा.. खेला जाएगा लीजेंड्स लीग का ग्रैंड फिनाले

Women’s World Cup 2022 के लिए यह होगी भारत की टोली

गोलकीपर: मोनालिसा देवी, मोइरंगथेम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा।

डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम।

मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह।

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here