FIFA ने भारतीय फुटबॉल संघ से बैन हटाया, महिला फुटबॉल विश्वकप भी होगा भारत में

0
259
FIFA lifts ban from AIFF, U-17 Women's Football World Cup to be held in India

नई दिल्ली। FIFA Lift ban from AIFF: सुप्रीम कोर्ट के दखल और केंद्र सरकार के ताबड़तोड फैसलों के बाद आखिरकार फीफा ने भारतीय फुटबॉल संघ पर लगाए अपने प्रतिबंध हटा लिए हैं। इसी के साथ अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप (u-17 womens world cup) के भारत में आयोजन से संकट समाप्त हो गया है। अब महिला विश्वकप अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 11 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किया जा सकेगा। FIFA के इस निर्णय से खिलाड़ियों के साथ ही करोड़ों भारतीय खेलप्रेमियों ने राहत की सांस ली है। जो इस महत्वपूर्ण आयोजन के छिन जाने से सदमे में थे।

फीफा ने बैन हटाने का निर्णय इस बात की पुष्टि मिलने के बाद लिया है कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए स्थापित प्रशासकों की समिति को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही एआईएफएफ प्रशासन ने एआईएफएफ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है।

Mathura Das Mathur Award का ऐलान, अनिकेत चौधरी, अनिरुद्ध और रोहन होंगे सम्मानित

तीन शहरों में होना था अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप का आयोजन

FIFA के सस्पेंशन के कारण अब भारत में अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप के आयोजन पर संकट खड़ा हो गया था। यह आयोजन 11 से 30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में होना प्रस्तावित था। इसकी सफल मेजबानी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जवाबदेही पत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी पहले ही दे दी थी। भारतीय फुटबॉल संघ पर बैन लगाते समय फीफा ने कहा कि टूर्नामेंट का भविष्य तय समय में तय किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले को ब्यूरो ऑफ काउंसिल को भेजा जा सकता है।

BWF World Championships : सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, भारत का पहला पदक पक्का

हालांकि FIFA ने यह जरूर साफ कर दिया था कि अब यह आयोजन अपने तय समय के अनुसार भारत में आयोजित नहीं हो सकता है। फीफा ने कहा कि निलंबन तभी हटाया जाएगा जब भारतीय फुटबॉल महासंघ मिलकर काम करेगा। हालांकि राहत की बात है कि अब फीफा ने अपना बैन हटा लिया है और अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप के आयोजन को हरी झंडी दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here