FIFA Club World Cup : बायर्न म्यूनिख ने रचा इतिहास, ऑकलैंड सिटी को 10-0 से हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

133
FIFA club world cup 2025, Bayern Munich records biggest win in history, Latest Sports Update
Advertisement

सिनसिनाटी। FIFA Club World Cup : बायर्न म्यूनिख ने फीफा क्लब वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऑकलैंड सिटी एफसी को ग्रुप C के मुकाबले में 10-0 से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला अमेरिका के टीक्यूएल स्टेडियम, सिनसिनाटी में रविवार को खेला गया।

पहले हाफ में ही बायर्न ने 6-0 की विशाल बढ़त बना ली थी। किंग्सले कोमन और माइकल ओलिस ने दो-दो गोल दागे, जबकि थॉमस मुलर और साचा बोए ने भी गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे युवा स्टार जमाल मुसियाला ने हैट्रिक लगाई, वहीं अंत में थॉमस मुलर ने एक और गोल कर स्कोर को दो अंकों में पहुंचा दिया।

IND vs IND A: शार्दुल का शानदार शतक ‘प्लस 4 विकेट’, सबको पछाड़कर प्लेइंग XI में जगह पक्की

पुराना रिकॉर्ड टूटा

इस जीत के साथ ही बायर्न म्यूनिख ने FIFA Club World Cup इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के नाम था, जिसने 2021 में यूएई के क्लब अल जज़ीरा को 6-1 से हराया था। बायर्न और ऑकलैंड दोनों ने 2021 से 2024 के बीच अपने निरंतर शानदार प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग पथ के जरिए इस टूर्नामेंट में प्रवेश किया था।

WI vs IRE: देर रात टी20 का धमाल, वेस्टइंडीज ने काटा बवाल; लेकिन बना एक शर्मनाक रिकॉर्ड

FIFA Club World Cup इतिहास की सबसे बड़ी जीत

क्रम मुकाबला वर्ष
1 बायर्न म्यूनिख 10-0 ऑकलैंड सिटी एफसी 2025
2 अल हिलाल 6-1 अल जज़ीरा 2021
3 एस्पेरांस 6-2 अल साद 2019
4 मोंटेरे 5-1 अल अहली 2013
5 बार्सिलोना 4-0 सैंटोस 2011
6 मैनचेस्टर सिटी 4-0 फ्लूमिनेंसे 2023

Share this…