Home sports Football EURO CUP 2020: यूक्रेन ने उत्तरी मैसेडोनिया को 2-1 से दी मात 

EURO CUP 2020: यूक्रेन ने उत्तरी मैसेडोनिया को 2-1 से दी मात 

0

नई दिल्ली। आंद्रेई यारमोलेंको और रोमन यारेमचुक के गोलों की मदद से यूक्रेन  ने गुरुवार को उत्तरी मैसेडोनिया को 2-1 से मात देकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (EURO CUP 2020) में पहली जीत दर्ज की। फॉरवर्ड यारमोलेंको ने 29वें जबकि यारेमचुक 34वें मिनट में गोल किया। उत्तरी मैसेडोनिया की ओर से एकमात्र गोल एज्गजान एलियोस्की ने 57वें मिनट में किया।

WTC final: मौसम बन सकता है खिताबी मुकाबले का विलेन

यारमोलेंको और यारेमचुक का शानदार प्रदर्शन

यूक्रेन  की ओर से यारमोलेंको और यारेमचुक ने रविवार को यूरो 2020 के पहले मुकाबले में भी नीदरलैंड के खिलाफ गोल दागे थे लेकिन टीम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। यारेमोलेंको ने कॉर्नर से ओलेक्सांद्र कारावाएव की फ्लिक पर गोलमुख के करीब से गोल किया। यारमोलेंको ने इसके पांच मिनट बाद दाएं छोर से मूव बनाया और उनके पास पर यारेमचुक ने गोलकीपर स्टोल दिमित्रेवस्की को छकाकर गोल दागा औरयूक्रेन  की बढ़त को डबल कर दिया।

टोक्यो ओलंपिक के लिए Indian women’s hockey team का ऐलान

इस रिकॉर्ड की बराबरी की

नीदरलैंड के खिलाफ भी इन दोनों खिलाड़ियों ने चार मिनट के भीतर दो गोल दागे थे। यारमोलेंको और यारेमचुक ने कोच आंद्रेई शेवचेनको के यूरोपीय चैंपियनशिप मेंयूक्रेन की ओर से दो गोल दागने के रिकॉर्ड की बराबरी की। शेवचेनको ने अपने गोल यूरो 2012 की सह मेजाबनी करते हुए स्वीडन के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान दागे थे। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में यहयूक्रेन  की पिछली एकमात्र जीत थी।

Bristol Test Match : झूलन और मिताली ने तोड़ा गांगुली-कुंबले-द्रविड़ का रिकॉर्ड

उत्तरी मैसेडोनिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

एलियोस्की ने पेनल्टी पर गोलकीपर जॉर्जेई बुशचेन से रिबाउंड होकर आई गेंद को गोल में पहुंचाया। यु्क्रेन के ग्रुप सी में तीन अंक हैं जबकि उत्तरी मैसेडोनिया ने अभी खाता नहीं खोला है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version