दुबई। Cristiano Ronaldo की गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर्स में होती है। उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। मैदान पर उनकी मौजूदगी ही फैंस में एक अलग उत्साह जगाती है। उन्होंने साल 2022 से सऊदी प्रो लीग में अल-नासर क्लब के साथ करार किया था। उनका अनुबंध जून 2025 में समाप्त होने वाला था। अब उन्होंने अल-नासर क्लब के साथ नया करार किया है। इसी के साथ उनके यूरोपियन फुटबॉल में वापसी करने वाली सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
A new chapter begins. Same passion, same dream. Let’s make history together. 🟡🔵 pic.twitter.com/JRwwjEcSZR
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) June 26, 2025
खुद रोनाल्डो ने एक्स पर शेयर की जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक नया अध्याय शुरू हुआ। वही जुनून, वही सपना। आइए मिलकर इतिहास बनाएं। वहीं अल-नासर क्लब की तरफ से बताया गया है कि Cristiano Ronaldo का करार अब 2027 तक बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अल-नासर के अनुबंध के बाद रोनाल्डो को हर साल 178 मिलियन पाउंड (लगभग 2000 करोड़ रुपए हर साल) मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर अल-नासर खिताब जीतती है, तो उन्हें 8 मिलियन अलग से दिए जाएंगे।
AUS vs WI: दूसरे दिन भी गेंदबाजों का जलवा, गिरे 10 विकेट; स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 92/4
साइनिंग अमाउंट में मिले 25 मिलियन डॉलर
जानकारी के अनुसार Cristiano Ronaldo को 24.5 मिलियन डॉलर का साइनिंग अमाउंट मिलेगा। इसके अलावा अस-नासर क्लब उनके लिए 4 मिलियन के निजी जेट का खर्च भी उठाएगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल-नासर क्लब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और वह क्लब के लिए टॉप स्कोरर भी रहे। उन्होंने कुल 25 गोल किए। लेकिन टीम सऊदी प्रो लीग का खिताब नहीं जीत पाई। रोनाल्डो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पुर्तगाल को श्वस्न्र नेशंन लीग का खिताब जिताया है। वह पांच बार चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि वह अगले साल पुर्तगाल के लिए विश्व कप में खेल सकते हैं।