Home sports Football Ballon d’or 2021: Lionel Messi ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब, इन...

Ballon d’or 2021: Lionel Messi ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब, इन दिग्गजों को पछाड़ा 

0

नई दिल्ली। अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी (Lionel Messi ) बेलोन डी’ओर 2021 (Ballon d’or 2021) का खिताब अपने नाम करने में सफल रहे। मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती। उनसे ज्यादा किसी ने यह अवॉर्ड नहीं जीता है। 34 साल के मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

टेस्ट क्रिकेट में R Ashwin ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड

इसी साल Lionel Messi ने छोड़ा था बार्सिलोना का साथ

Lionel Messi के लिए यह अवॉर्ड इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी साल उन्हें स्पैनिश क्लब बार्सिलोना को छोड़ना पड़ा था, जिससे वह पिछले 15 साल से जुड़े थे। इसके बाद वह फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन पहुंचे। मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता था। 2020 में इस अवॉर्ड शो को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। एक साल के अंतराल के बाद इस साल इसे फिर से शुरू किया गया।

BWF World Tour Finals के लिए सात्विक-चिराग ने किया क्‍वालिफाई

क्या है Ballon d’or 2021

Ballon d’or 2021‘ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ द्वारा हर साल दिए जाते हैं। यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। साल 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी पुरस्कार देना भी शुरू किया गया। इस साल इसका 65वां संस्करण आयोजित किया गया।

Shardul Thakur ने  अपनी गर्लफ्रेंड मिताली संग की सगाई, साल 2022 में होगी शादी

मेसी ने 13 साल में सातवां खिताब जीता

पिछले 13 साल में मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021*) ने 7 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार Ballon d’or 2021 अवॉर्ड अपने नाम किया। कुल मिलाकर मेसी और रोनाल्डो ने पिछले 13 साल में 12 बार यह खिताब आपस में बांटा है। 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने यह पुरस्कार जीता था।

अर्जेंटीना को बनाया था अमेरिकन चैंपियन

इस साल मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका यानी अमेरिका का चैंपियन भी बनाया था। जुलाई में हुए फाइनल में उनकी टीम ने ब्राजील को शिकस्त दी थी। नए क्लब पीएसजी से जुड़ने के बाद मेसी ने 11 मैचों में चार गोल और तीन असिस्ट ही किए हैं, लेकिन अपनी टीम को कई अहम मौकों पर मैच जिताए हैं। मेसी ने बीते सत्र में बार्सीलोना के लिए 30 गोल दागे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version