नई दिल्ली। Football: क्रिकेट के मैदान पर मची भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबलों की धूम अभी थमी भी नहीं है कि एक और फील्ड में ये दोनों टीमें आपस में टकराने वाली हैं। इस बार ग्राउंड Football का होगा। जहां मौजूदा चैंपियन भारत SAFF वूमेंस चैंपियनशिप 2022 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। टूर्नामेंट का आयोजन नेपाल की राजधानी काठमांडू में 6 से 19 सितंबर तक किया जाएगा।
Coaches root for good competition in #SAFFWomensChampionship 🏆 2022
Read 👉🏼 https://t.co/EoqgR2yh8M#BackTheBlue 💙 #BlueTigresses 🐯 #ShePower 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/Y3tHDcAf2A
— Indian Football Team (@IndianFootball) September 5, 2022
भारत और पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला 7 सितंबर को होगा। गौरतलब है कि फीफा के प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान Football संघ करीब 8 सालों तक इंटरनेशनल फुटबॉल से दूर रहा है। ऐसे में यह टूर्नामेंट उसके लिए काफी अहम माना जा रहा है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अतिरिक्त मालदीव और बांग्लादेश की टीम शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में मेजबान नेपाल के अलावा भूटान और श्रीलंका की टीम है।
KBC की हॉट सीट पर अमिताभ के साथ होंगी गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू और निकहत जरीन
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा आयोजन
प्रत्येक ग्रुप की टीमें सिंगल लेग राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस प्रतियोगिता का फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा। SAFF वूमेंस चैंपियनशिप 2022 के सभी मैच काठमांडू के दशरथ रंगशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला Football टीम ने सुरेन छत्री (कोच) के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता को 5 बार 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में अपने नाम किया है।
अर्शदीप के बचाव में उतरे Virat Kohli, कहा-दबाव में कोई भी कर सकता है गलती
लगातार दूसरी बार नेपाल में आयोजन
इस वर्ष लगातार दूसरा सीजन नेपाल में खेला जा रहा है। 3 साल पहले हुई चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को हराकर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया था। नेपाल 4 बार इस Football चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है।
Asia Cup में 8 साल बाद भारत से जीता पाक, रोहित-विराट ने बनाए नए रिकॉर्ड
SAFF महिला चैंपियनशिप 2022 में भारत का शेड्यूल
7 सितंबर बुधवार- भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 12ः45 बजे से
10 सितंबर शुक्रवार- मालदीव बनाम भारत – शाम 5ः15 बजे से
13 सितंबर मंगलवार- भारत बनाम बांग्लादेश – शाम 5ः15 बजे से
16 सितंबर शुक्रवार- सेमीफाइनल 1 -दोपहर 12ः45 बजे से (यदि भारत क्वालीफाई करता है)
सेमीफाइनल 2 -दोपहर 12ः45 बजे से (यदि भारत क्वालीफाई करता है)
19 सितंबर सोमवार – फाइनल, शाम 4ः45 बजे से (यदि भारत क्वालीफाई करता है)
Asia Cup 2022: सुपर 4 चरण में ये रहे पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के विलेन
SAFF वूमेंस चैंपियनशिप 2022: भारतीय फुटबॉल टीम
गोलकीपर: अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी, सौम्या नारायणसामी
डिफेंडर: स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, मिशेल कास्टान्हा, जूली किशन, संतोष
मिडफील्डर: अंजू तमांग, प्रियंगका देवी, मार्टिना थोकचोम, संध्या रंगनाथन, कश्मीरा, रतनबाला देवी
फॉरवर्ड: दुलार मरांडी, अपर्णा नारजारी, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, किरण पिस्दा, डांगमेई ग्रेस
मुख्य कोच: सुरेन छेत्री















































































