Home sports Football African Cup: सेनेगल ने मिस्र को 4-2 से शिकस्त देकर जीता कप 

African Cup: सेनेगल ने मिस्र को 4-2 से शिकस्त देकर जीता कप 

0

नई दिल्ली। अफ्रीकन कप (African Cup) टूर्नामेंट का फाइनल मैच सेनेगल और मिस्र के बीच खेला गया। जिसमें सेनेगल ने मिस्र को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के 65 साल के इतिहास में पहली बार खिताब अपने नाम किया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक गोलरहित बराबरी के बाद शूटआउट का सहारा लिया गया था। सात बार चैंपियन रहे मिस्र ने शूटआउट में दो पेनाल्टी गंवाई।

BCCI ने PCB मुखिया के इस प्रस्ताव को किया खारिज

सैडियो ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन 

सैडियो ने महत्वपूर्ण पेनाल्टी भुनाने में मदद की जबकि पहले निर्धारित समय में उन्होंने मौका गंवाया भी था। जब सातवें मिनट में मिस्र के खिलाड़ी ने बॉक्स में गलती की थी और सैडियो माने के प्रयास को मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद अबोयू गाबाल ने बचा लिया था। ओलेम्बे स्टेडियम में यह टूर्नामेंट हुुआ। यह वही स्टेडियम है जिसमें 24 जनवरी को कैमरून और कोमरोस के बीच मुकाबले के दौरान भगदड़ के दौरान आठ लोग मर गए थे और 38 घायल हो गए थे।

IPL 2022 : अहमदाबाद टीम का नाम होगा अहमदाबाद टाइटंस 

हार के बाद रोने लगे सालाह 

महत्वपूर्ण पेनाल्टी किक भुनाने के बाद माने ने खुशी से दौड़ लगाई लेकिन जीत के बाद वह अपने क्लब के दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मिस्र टीम के सालाह को सांत्वना भी देते दिखाई दिए जो हार के बाद जर्सी से मुंह छिपाकर र रोने लगे थे। सालाह बिल्कुल ऑफ कलर दिखे। उन्होंने गोल पर दो निशाने साधे लेकिन वह सटीक नहीं थे।

Ind vs WI : Rohit Sharma ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड 

सालाह का यह अफ्रीका में दूसरा फाइनल रहा

सालाह का यह अफ्रीका में दूसरा फाइनल था लेकिन वह देश को खिताब नहीं जिता पाए। इससे पहले 2017 के फाइनल में मिस्र को कैमरून ने हराया था। मिस्र की टीम अपने कोच कार्लोस कुईरोज के बिना उतरी थी जिन्हें सेमीफाइनल में रेफरी से बहस पर एक मैच के लिए बाहर कर दिया गया था। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच देखा।

सेनेगल में खिताबी जीत पर किया छुट्टी का ऐलान  

African Cup में खिताबी जीत के बाद सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। मैकी ने अपने कोमरोस का दौरा भी रद्द कर दिया ताकि अपने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर सकें। सेनेगल ने पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने  दो बार फाइनल गंवाया था। 2002 में कैमरून के हाथों शूटआउट में और 2019 में जब उन्हें अल्जीरिया ने हराया था। अफ्रीकन कप जीतने के बाद सेनेगल के इडोआर्ड मेंडी ने कहा “हमें अपने प्रदर्शन पर नाज है। हम पहली बार खिताब जीते हैं। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। हमने एक टीम और देश के रूप में जीत हासिल की है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version