Home sports Football AFC Women’s Asian Cup के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान,...

AFC Women’s Asian Cup के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, कप्तान के नाम की अभी घोषणा नहीं 

0

नई दिल्ली। मेजबान भारत ने एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल (AFC Women’s Asian Cup) के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें पिछले महीने ढाका में अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप में उपविजेता रही टीम की चार सदस्य शामिल हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (aiff) ने कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन अनुभवी आशालता देवी को कमान सौंपी जाने की संभावना है। टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर होगा।

WI vs IRE : आयरलैंड क्रिकेट टीम में कोरोना का अटैक, वेस्टइंडीज के साथ दूसरा वनडे स्थगित

भारत की निगाहें 2023 फीफा में कोटा हासिल करने पर 

भारत को अनुभवी स्ट्राइकर बाला देवी की कमी खलेगी जो एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (ACL) सर्जरी के बाद अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुई हैं। भारत 1980 के बाद उपमहाद्वीप के सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार कर रहा है। भारत की निगाहे 2023 फीफा विश्व कप में कोटा हासिल करने पर भी लगी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए भारत को शीर्ष पांच में रहना होगा। भारत को ईरान, चीनी ताइपे और चीन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

India Open: दूसरे राउंड में पहुंची PV Sindhu, अश्मिता ने कोसेत्सकाया को हराया

विजेता टीम को मिलेगी चांदी की ट्रॉफी

AFC Women’s Asian Cup की विजेता टीम को स्टर्लिंग सिल्वर (चांदी) के हॉलमार्क की 5.5 किलोग्राम की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। ट्रॉफी को लंदन के विश्व विख्यात चांदी के सुनार (सिल्वरस्मिथ) थॉमस लिटे द्वारा बनाया गया है। ट्रॉफी आधुनिक डिजाइन की है जिसमें कुछ ऐसे तत्व हैं जो प्रतिस्पर्धा के लंबे इतिहास का सम्मान करते हैं। हैंडल छह मजबूत चांदी की छड़ों से बनाया गया है जो उन छह प्रतिभागी टीमों को दर्शाता है जो 1975 में पहले टूर्नामेंट में खेली थीं।

BCCI : IPL 2022 का टाइटल स्पॉन्सर Vivo नहीं Tata होगा

AFC Women’s Asian Cup के लिए भारत की टीम 

गोलकीपर : अदिति चौहान, एम लिंथोइंगाम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी।
डिफेंडर : डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, एल आशालता देवी, मनीषा पन्ना, हेमम शिल्की देवी, संजू यादव।
मिडफील्डर : युमनाम कमला देवी, अंजू तमांग, कार्तिका ए, एन रतनबाला देवी, नाओरेम प्रियंका देवी, इंदुमति कार्तिरेसन।
फॉरवर्ड : मनीषा कल्याण, ग्रेस दांगमेइ, प्यारी शाशा, रेणु, सुमति कुमारी, संध्या रंगनाथन, एम बालामुरूगन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version