Tokyo Paralympic के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल रवाना

748
Advertisement

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympic) के लिए बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों का पहला आठ सदस्यीय दल रवाना हो गया। जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल हैं। आठ सदस्यीय दल को विदाई देने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी मौजूद रहे। मरियाप्पन के अलावा टेक चंद और विनोद कुमार भी इस दल में शामिल हैं।

‘The Hundred’ लीग में हड़कंप, Liam Livingstone ने ठोके 10 छक्के

PCI अध्यक्ष दीपा मलिक ने दी शुभकामनाएं 

PCI अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस अवसर पर कहा कि, ‘पूरा देश , माननीय प्रधानमंत्री और खेलमंत्री आज हमारी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। Tokyo Paralympic जा रहा हर खिलाड़ी पहले से ही विजेता है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।’ व्हीलचेयर पर जा रहे खिलाड़ियों को पहली बार स्वयम इंडिया ने विशेष वाहन मुहैया कराए, जिससे उनका आवागमन आसान हो गया।

Ind vs Eng : तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं मार्क वुड, जानिए वजह

भारत 25 अगस्त से शुरु करेगा अपना अभियान

इसे रेवाड़ी से आए टेक चंद और नोएडा से आई मलिक ने इस्तेमाल किया। भारत का दूसरा दल बुधवार की शाम को रवाना होगा, जिसमें पीसीआई अध्यक्ष सहित 14 लोग हैं। बता दें कि Tokyo Paralympic के लिए इस बार कुल 54 पैराएथलीटों का दल टोक्यो जाएगा। यह दल अब तक के पैरालंपिक खेलों के लिए भेजे गए दलों में सबसे बड़ा दल है। पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे और भारत 25 अगस्त को अपने अभियान का आगाज करेगा।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here