Home sports FIDE Grand Swiss Tournament: भारतीय खिलाड़ी गुकेश ने किरिल जॉर्जीव को दी...

FIDE Grand Swiss Tournament: भारतीय खिलाड़ी गुकेश ने किरिल जॉर्जीव को दी शिकस्त

0

नई दिल्ली। भारत की स्‍टार शतरंज खिलाड़ी डी हरिका फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट (FIDE Grand Swiss Tournament) में संयुक्त तीसरे स्थान पर फिसल गई। दरअसल 10वें दौर में वह अपने से कम रैंकिंग वाली जर्मनी की एलिजाबेथ पेहट्ज को परास्त करने में सफल नहीं हुई। 31 चालों के बाद दोनों बाजी ड्रॉ कराने पर राजी हो गई। टूर्नामेंट में अब जब सिर्फ एक दौर का खेल बाकी है तब दोनों खिलाड़ियों के समान 6.5 अंक हैं। फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में डी गुकेश (D Gukesh) ने अनुभवी किरिल जॉर्जीव को हरा दिया।

T20 World Cup :अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड में घमासान आज, टीम इंडिया की अटकी सांसे 

डी गुकेश का सामना अब आर प्रग्नानंदा से 

FIDE Grand Swiss Tournament में डी गुकेश का अंतिम दौर में सामना हमवतन ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा से होगा। इन दोनों के 4.5 अंक हैं। चीन की लेई तिंगजी ने शीर्ष वरीय मारिया मुजिचुक के खिलाफ ड्रॉ खेलकर पहले महिला ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में अपना शीर्ष स्थान तय कर लिया है। तिंगजी के 8.5 अंक हैं। तिंगजी की हमवतन झू यिनेर 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि पांच खिलाड़ी संभावित 10 में से 6.5 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

T20 World Cup : इंग्लैंड को लगा तड़गा झटका, ये शानदार खिलाड़ी हुआ चोटिल

शेष भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा रहा रिजल्ट

FIDE Grand Swiss Tournament में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख को नतालिया बुक्सा और जेसी निक्की से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वंतिका के 10वें दौर के बाद 6 जबकि दिव्या के 4 अंक हैं। इस बीच आर वैशाली और पदमिनी राउत को एंटोनेटा स्टीफानोवा और एलिना डेनियलियान के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। ओपन वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों में युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और अनुभवी सूर्य शेखर गांगुली ही जीत हासिल कर पाए हैं।

T20 World cup के बाद संन्यास नहीं लेंगे Chris Gayle

ये खिलाड़ी रहे संयुक्त चौथे स्थान पर 

कुछ दौर के बाद शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे के शशिकिरण को रूस के आंद्रे एसिपेंको के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे छह अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए। हमवतन भारतीय निहाल सरीन और पी हरिकृष्णा भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में 10 पुरुष और पांच महिला भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version