नई दिल्ली। नई दिल्ली। उप्र चेस फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके Dr. Sanjay Kapoor ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पंजाब और हरियाणा के न्यायाधीश एवं निर्वाचन अधिकारी के कन्नन की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
Barcelona के 2 स्टाॅफ मेंबर्स कोरोना पाॅजिटिव
सोमवार को हुए इस चुनाव में Dr. Sanjay Kapoor को 33 मतों के साथ अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। संजय ने चेन्नई के वेंकट रामा राजा को दो मतों के साथ हराकर यह अध्यक्ष पद जीता। Dr. Sanjay Kapoor के पैनल में सचिव, कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष व तीन संयुक्त सचिव ने भी जीत हासिल की।
IND vs AUS: Team India को झटका, सीरीज से बाहर ये बड़ा खिलाड़ी
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नए अध्यक्ष पद पर आने के बाद Dr. Sanjay Kapoor कहा कि, हमारा लक्ष्य विश्वनाथन आनंद जैसे विश्वस्तीय खिलाड़ी तैयार कारना होगा। हमारा ध्यान इस खेल के विकास पर होगा तथा शहरों में चेस की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानक की जरूरतें भी हम पूरी करेंगे। हम स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाकर कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोज निकालेंगे। चेस की प्रतियोगिता आयोजित करवाकर छोटी उम्र के खिलाड़ियों का इस खेल के प्रति उनका रुझान बढ़ाएंगे।
NZ vs PAK: Kane Williamson का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड 548/5
इस चुनाव में Dr. Sanjay Kapoor के साथ उपाध्यक्ष- अनंता डीपी, अजय अजमेरा, भावेश पटेल, वपनेश भारद्वाज, नेयपुंग कोनिया, पीसी लल्लीअथंगा, कोषाध्यक्ष- नरेश शर्मा, सचिव- भरत सिंह चैहान, संयुक्त सचिव- राजेश आर, मुघाहो अवामी, अतुल कुमार, महेंद्र धाकल,अतानु लहरी तथा दिलजीत खन्ना निर्वाचित हुए। सभी नए पदाधिकारी 2023 तक अपने पद पर बने रहेंगे।
राजस्थान में खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, 4 गुना बढ़ाई पदक विजेताओं की इनामी राशि
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश, निर्वाचन अधिकारी के कन्नन के अनुसार, चुनाव के फैसले की घोषणा पर ध्यान रखने के लिए कोई पर्यवेक्षक नहीं था। क्योंकि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रक्रिया के बावजूद इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए थे। उसकी उपस्थिति के लिए चुनाव पोर्टल में एक विंडो उपलब्ध कराई गई। के कन्नन ने कहा कि, कुछ मतदाताओं ने उपाध्यक्षों और संयुक्त सचिवों के पदों के लिए सभी छह वोट नहीं डाले थे, हालांकि सॉफ्टवेयर संकेत दिखा रहे थे कि सभी वोट नहीं डाले गए थे।













































































