नई दिल्ली। IOA : भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी हासिल करने के लिए कमर कस ली है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) इसकी तैयारियों में जुटा है। आईओए, केंद्र और गुजरात सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेजबानी अधिकार हासिल करने के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। ताकि मेजबानी प्राप्त करने से संबंधित पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से जाना जा सके।
Sports : वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, चौगान स्टेडियम के खिलाड़ियों ने निकाली प्रभात फेरी
नवंबर में होगा मेजबान शहर का चयन
प्रतिनिधिमंडल में IOA प्रमुख पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्रालय के साथ-साथ गुजरात राज्य सरकार के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने लंदन में दो दिनों तक राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। दावेदारी की अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव 31 अगस्त तक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर का चयन इस साल नवंबर में किया जाएगा।
French Open 2025 : फाइनल में आज सबसे बड़ा मुकाबला, अल्कारेज के सामने सिनर की चुनौती
भारत ने औपचारिक रूप से बोली प्रस्तुत की
भारत ने पहले ही अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए अपनी बोली औपचारिक रूप से प्रस्तुत कर दी है। भारत का उद्देश्य 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना है। गुजरात खेल विभाग का कहना है, ’लंदन में दो दिनों तक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठकों में व्यापक चर्चाओं में भाग लिया और दावेदारी से जुड़ी बोली के संबंध में अब तक की गई तैयारियों को प्रस्तुत किया।’ राष्ट्रमंडल खेल टीम ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह प्रस्तावों की तैयारी के लिए इच्छुक मेजबान शहरों को पूर्ण सहयोग और सहायता प्रदान करेगी।