CWG 2026: भारत को बड़ा झटका..राष्ट्रमंडल खेलों से कुश्ती-तीरदांजी बाहर

0
274
CWG 2026 Big blow to India.. Wrestling-archery out of Commonwealth Games latest sports news in hindi

2026 में होने वाले अगले कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यक्रमों का ऐलान, निशानेबाजी फिर शामिल; भारतीय शूटर्स से बड़ी उम्मीद

सिडनी। CWG 2026: अगला कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा। इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। तीरंदाजी के बाद अब कुश्ती को भी राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर कर दिया गया है। हालांकि भारत के लिए कुछ राहत की बात ये है कि शूटिंग को फिर इन खेलों का हिस्सा बनाया गया है। CWG 2026 में शूटिंग फिर शामिल कर दी गई है।

इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए 2022 गेम्स की तरह अगले खेलों में भी एथलीट्स और खेलप्रेमियों को कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। 2026 के खेलों में भारत के लिए सबसे अच्छे परिणाम देने वाले खेल की वापसी होगी। वहीं देश के कई दिग्गज खिलाडिय़ों को अगले कॉमनवेल्थ गेम्स से अलग रहना पड़ेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के 2026 के एडिशन में शूटिंग (Shooting) की वापसी होगी। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) और कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को विक्टोरिया 2026 सीडब्ल्यूजी के लिए पूरे खेल कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं।

Women’s World Cup 2022: U-17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में निशानेबाजी थी बाहर

निशानेबाजी को बर्मिंघम में हुए पिछले खेलों की सूची से हटा दिया गया था। Shooting कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 135 पदक के साथ भारत का सबसे मजबूत खेल रहा है। भारत ने इस खेल में 63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट गेम्स में निशानेबाजी में 16 पदक जीते थे जिसमें सात  स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य शामिल थे, जो देश के कुल 66 पदकों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा था। शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय खेल है। ऑस्ट्रेलिया ने 2018 CWG में भारत के बाद सबसे अधिक नौ पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य) जीता था।

ICC Rankings: आखिरी टी-20 में थोड़ा टिक जाते तो आज नं. 1 होते Suryakumar Yadav

CWG 2026 में Wrestling शामिल नहीं

अगले CWG 2026 गेम्स में कुश्ती का हटाया जाना भारत के लिए निराशाजनक होगा। भारत कुश्ती में अब तक 114 पदक जीते हैं जिसमें 49 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल हैं। रेसलिंग भारत को पदक दिलाने के मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत ने बर्मिंघम खेलों में कुश्ती में सबसे अधिक 12 पदक जीते थे जिसमें छह स्वर्ण, एक रजत,  पांच कांस्य शामिल थे। यह खेल 2010 के बाद से लगातार चार खेलों में शामिल रहा है। कुश्ती ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा लोकप्रिय खेल नहीं है और मेजबान देश आमतौर पर ऐसे खेलों को चुनता है जहां घरेलू एथलीटों से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रहती है।

National Games 2022: मनरेगा मजदूर ने पैदल चाल में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

CWG 2026 में तीरंदाजी भी शामिल नहीं

तीरंदाजी केवल दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा रहा है। यह 1982 और 2010 में इन खेलों का हिस्सा बना और भारत इसके पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस साल अप्रैल में सीजीएफ को 2026 सीडब्ल्यूजी में निशानेबाजी, कुश्ती और तीरंदाजी को शामिल करने के लिए लिखा था। उन्होंने इस खेलों की प्रारंभिक सूची से इन तीनों को हटाने के फैसले को चौंकाने वाला बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here