Home sports Asian Games 2022 पर संकट, भारत की भागीदारी चीन के रुख पर...

Asian Games 2022 पर संकट, भारत की भागीदारी चीन के रुख पर निर्भर

0
Crisis on Asian Games 2022 due to Corona, India's participation depends on China's stand

नई दिल्ली। Asian Games 2022: भारत के आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने का फैसला खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन के पाले में डाल दिया है। ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इस साल होने वाले एशियाई खेलों में भारत की भागेदारी पर फैसला चीन की तरफ से फीडबैक मिलने के बाद ही लिया जाएगा।

थाला रिटर्न्स: धोनी की कप्तानी में आज हैदराबाद से भिड़ेगी Chennai Super Kings

चीन का शंघाई शहर इस वक्त कोविड-19 की चपेट में है और वहां महीने भर से लॉकडाउन लगा है। इसकी वजह से राजधानी बीजिंग में भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हांग्झोउ एशियाई खेलों का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना है लेकिन अफवाहों की मानें तो इसे महामारी की वजह से स्थगित किया जा सकता है।

IPL 2022: डबल हेडर में आज Delhi Capitals से भिड़ेगी Lucknow Super Giants

अनुराग ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए कहा, “वहां (चीन) की क्या परिस्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण है।“ उन्होंने आगे कहा, “Asian Games 2022 में भाग लेने वाले सभी देश इसपर चर्चा कर रहे हैं और जल्दी ही भारत भी फैसला लेगा लेकिन उससे पहले मेजबान देश का पक्ष और यह जानना जरूरी है कि उनकी तैयारी कैसी है।“

IPL 2022: Mumbai Indians की सीजन में पहली जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

चीन में महामारी की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।

————————————————————————————————-

Badminton Asia Championships: सेमीफाइनल में हारीं सिंधु 

नई दिल्ली। Badminton Asia Championships: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप्स में अभियान समाप्त हो गया है। सिंधु को बेहद नजदीकी सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकाना यामागुची के हाथों 21-13, 19-21, 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही सिंधु का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में गोल्ड मैडल जीतने का सपना टूट गया है और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version