Home sports हरियाणा में होने वाले ‘Khelo India Youth Games 2021’ के कार्यक्रम में...

हरियाणा में होने वाले ‘Khelo India Youth Games 2021’ के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

0

नई दिल्ली। अभी पूरा भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। कोरोना महामारी के चलते हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ (Khelo India Youth Games 2021) के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। टूर्नामेंट को छोटा करके अब 10 दिन का कर दिया गया है। यूथ गेम्स का चौथा सीजन 21 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा।

IPL 2021 के बचे हुए सत्र को कराने में BCCI के सामने कई चुनौतियां

समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में बुधवार को यहां इन खेलों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में हुई थी और इसका पहला सीजन दिल्ली के इंदिरा गांधी इडोर स्टेडियम में खेला गया था।

विल्लारीयाल ने जीता Europa League Football Tournament

चौथे सीजन का आयोजन 

बैठक में  खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ के चौथे सीजन का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, शाहबाद, दिल्ली और  चंडीगढ़ में 21 से 30 नवंबर, 2021 तक किया जाएगा जिनमें 90 प्रतिशत खेल स्पधार्एं पंचकूला में आयोजित की जाएंगी।

Tennis : French Open के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाए सुमित नागल

यूथ गेम्स में 25 प्रकार के खेलों को किया शामिल

इन खेलों के साथ ही ब्रिक्स गेम्स 2021 के वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। यूथ गेम्स में 25 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version