Mike Tyson फिर विवादों में, महिला ने दर्ज करवाया रेप का मुकदमा

0
210
Mike Tyson again in controversy, woman files rape case

न्यूयॉर्क। Mike Tyson: दुनिया के मशहूर बॉक्सर और हेवीवेट चैंपियन माइक टायसन को लेकर बुधवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ एक महिला ने 1990 दशक की शुरुआत में रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क के आल्बनी स्थित एक नाइट क्लब में हुई थी। कथिक महिला ने यह भी आरोप लगाए कि उसकी मौजूदा फिजिकल कंडीशन और मेंटल व इमोशनल डिस्बर्सेंस का कारण यही घटना थी। महिला ने बताया कि टायसन ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया था। महिला ने अब मुआवजे के रूप में उसने 5 मिलियन यूएस डॉलर की भी मांग की है।

टाइसन पर पहले भी लगे आरोप, काटनी पड़ी थी जेल

हालांकि, दायर की गई शिकायत के हलफनामे में तारीख का जिक्र नहीं है। उसमें बस इतना कहा गया है कि, ऐसा 1990 के शुरुआती दिनों में हुआ था। आपको बता दें कि पुरानी खबरों के अनुसार करीब उसी समय एक महिला मॉडल ने भी Mike Tyson के ऊपर इंडियानापोलिस में रेप करने के आरोप लगाए थे। 10 फरवरी 1992 को वाशिंगटन के साथ रेप करने के आरोप में टायसन को तीन साल जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी।

Ranji Trophy: राजस्थान के गेंदबाज का धमाल, महज 8 मैचों में चटका डाले 42 विकेट

शिकायत का महिला ने दिया हलफनामा

ताजा मामले की बात करें तो, कथित महिला ने अपनी शिकायत के हलफनामे में कहा है कि, वह Mike Tyson की कार में गई तो बॉक्सर ने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया और किस करने की भी कोशिश की। महिला ने उन्हें कई बार मना किया और रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुके। उसके बाद उन्होंने अटैक जारी रखा और महिला के साथ रेप किया। इस शिकायत की जानकारी सबसे पहले टाइम्स यूनियन ऑफ अल्बानी की तरफ से दी गई।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड का किया सूपड़ा साफ, अब वनडे में भारत नं.1

महिला के वकील ने कहा, जांच में आरोप काफी हद तक सही

महिला ने अपने नाम को छिपाने की बात कही है। उसके अनुसार अगर उसका नाम उजागर हुआ तो इससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ सकती है। साथ ही उसे पर्सनल हैरेसमेंट से भी गुजरना पड़ सकता है। महिला के वकील डैरेन सीलबैक ने अपने एक अलग बयान में बताया कि, उन्होंने सीधे तौर पर महिला की बातों पर भरोसा नहीं किया। लेकिन जब आरोपों की जांच की तो काफी हद तक यह सही निकले। मंगलवार को उन्होंने कहा कि, Mike Tyson की एजेंसी से इस मामले पर जवाब मांगा गया है। इससे ज्यादा वह इस मामले में अब कुछ नहीं कह सकते। गौरतलब है कि हेवीवेट चैंपियन टायसन की जिंदगी रिंग के बाहर हमेशा ही विवादों में रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here