Lionel Messi का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक सोशल मीडिया पोस्ट पर 5 करोड़ लाइक्स

0
389
Another world record of Lionel Messi, 50 million likes on a social media post

दोहा। Lionel Messi: अर्जेंटीना को FIFA World Cup 2022 जिताने की कड़ी में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने ऑन-फील्ड कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हालांकि, अब वह ऑफ द फील्ड भी कई रिकॉर्ड बना रहे हैं। दरअसल, सोमवार को वर्ल्ड कप जीतने के बाद Lionel Messi ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ एक पोस्ट किया था। इस पर 52 मिलियन (5 करोड़) से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। किसी एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर वह सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन बन गए हैं।

FIFA World Cup 2022: ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं, जो मेसी ने तोड़ा नहीं, लगा दी झड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

इस मामले में मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा। रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले Lionel Messi के साथ चेस खेलने वाली तस्वीर पोस्ट की थी। इस पर 42 मिलियन (4 करोड़) से भी ज्यादा लाइक्स आए थे। तब उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, मेसी इससे भी आगे निकल चुके हैं।

Argentina vs France: अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, दुनिया पर छाया ‘मैसी मैजिक’

मेसी ने पोस्ट में दिया था सभी को धन्यवाद

मेसी के पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- पूरी दुनिया के चैंपियंस। इस पोस्ट में Lionel Messi ने लिखा- कितनी बार मैंने इसका सपना देखा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है … बहुत बहुत धन्यवाद मेरे परिवार को, उन सभी को जो मुझे सपोर्ट करते हैं और उन सभी को भी जिन्होंने हम पर विश्वास किया। हमने एक बार फिर साबित किया है कि अर्जेंटीना के लोग जब एक साथ और एकजुट होकर लड़ते हैं तो हम जो लक्ष्य रखते हैं उसे हासिल करने में सक्षम होते हैं। योग्यता इस समूह की है, जो व्यक्तियों से ऊपर है। यह सपना जो हमारा था और सभी अर्जेंटीनावासियों का था, उसने हमें लडऩे की ताकत दी… हमने कर दिखाया!!! लेट्स गो अर्जेंटीना !!!!! हम बहुत जल्द एक दूसरे से मिलने वाले हैं।

FIFA World Cup 2022: किसने जीता गोल्डन बूट, किसको मिली गोल्डन बॉल? जानिए पूरी अवार्ड लिस्ट

मेसी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ने अर्जेंटीना को जिताया विश्वकप

मेसी ने रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया था। इससे पहले फुल टाइम में स्कोर 2-2 की बराबरी और एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा था। Lionel Messi ने फाइनल में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने दो गोल दागे। इस विश्व कप में मेसी ने कुल मिलाकर सात गोल दागे। इससे उनके विश्व कप में किए कुल गोल्स की संख्या 13 पहुंच गई। साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here