Home sports Budget 2022 : खेल बजट में बढ़ोतरी, 3 हजार करोड़ के पार...

Budget 2022 : खेल बजट में बढ़ोतरी, 3 हजार करोड़ के पार पहुंचा खेल बजट

0

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश की सफलता का असर मंगलवार को केंद्र सरकार के वित्तीय बजट में भी देखने को मिला। केंद्र सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 (Budget 2022-23) के लिए 3 हजार 62 करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित किए। यह पिछले साल की तुलना में 305 करोड़ 58 लाख रुपये ज्यादा हैं। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने खेलों (Sports Budget) के लिए दो हजार 596 करोड़ 14 लाख रुपए आवंटित किए थे जिसे बाद में संशोधित करके दो हजार 757 करोड़ दो लाख रुपए कर दिया गया था।

ICC Rankings: एक पायदान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर पहुंची मिताली राज

इसीलिए दिया केंद्र सरकार ने खेल पर ज्यादा बजट 

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल सहित कुल सात पदक जीते। देश में चरणबद्ध तरीके से खेल गतिविधियां बहाल हो गई हैं और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और हांगझू एशियाई खेलों के रूप में दो वैश्विक प्रतियोगिताओं को देखते हुए 2022 काफी महत्वपूर्ण सत्र है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए शायद सरकार ने खेल गतिविधियों पर अधिक खर्च करने का फैसला किया है।

IPL Mega Auction 12-13 फरवरी को, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

खेलो इंडिया कार्यक्रम में 316 करोड़ 29 लाख रुपए का इजाफा किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट में सरकार की अहम योजना खेलो इंडिया कार्यक्रम में 316 करोड़ 29 लाख रुपए का इजाफा किया गया है। खेलों इंडिया कार्यक्रम के लिए पिछले बजट में 657 करोड़ 71 लाख रुपए आवंटित किए गए थे तो अब बढ़कर 974 करोड़ रुपए हो गए हैं। खिलाड़ियों के कुल प्रोत्साहन और पुरस्कार राशि में भी इजाफा किया गया है जो 245 करोड़ से 357 करोड़ रुपए हो गई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के बजट में सात करोड़ 41 लाख रुपए की कटौती की गई है जो अब 653 करोड़ रुपए होगा।

U19 world cup : इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल आज, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन

राष्ट्रीय सेवा योजना के बजट को भी बढ़ाया 

राष्ट्रीय खेल विकास कोष में आवंटन राशि को भी नौ करोड़ रुपए घटाकर 16 करोड़ रुपए कर दिया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना में 118 करोड़ 50 लाख रुपए का भारी भरकम इजाफा किया गया है। इसका आवंटन 283 करोड़ 50 लाख रुपए है। राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए आवंटन को पहले की तरह 280 करोड़ रुपये ही रखा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version