Home sports Boxing World Youth Boxing :भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने जीता गोल्ड

World Youth Boxing :भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने जीता गोल्ड

0

नई दिल्ली। AIBA यूथ पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी में भारतीय मुक्केबाजों ने जमकर सोना बरसाया। पोलैंड के किल्से में चल रही World Youth Boxing प्रतियोगिता में भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। सभी महिला मुक्केबाजों ने  गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  इससे पहले 2017 गुवाहाटी में भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते थे।
IPL 2021: MI & PBKS में भिड़ंत आज

भारत की महिला मुक्केबाजों ने लहराया परचम 

2019 की एशियाई यूथ चैंपियन बेबीरोजीसाना चानू (51 किग्रा भारवर्ग) ने पोलैंड के किल्से में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत हासिल कर स्वर्णिम पंच जड़ा। इसके अलावा गीतिका (48 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), विंका (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (69), थोकचोम सनामाचा चानू (75 किग्रा) और अल्फिया पठान (81 किग्रा) भी गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं।

धोनी के माता-पिता Corona संक्रमित, CSK के कोच ने दी जानकारी

चानू ने वेलेरिया लिंकोवा को दी मात 

मणिपुर की चानू ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए जिसकी बदौलत फैसला 5-0 से उनके पक्ष में रहा। उन्होंने फाइनल में रूस की वेलेरिया लिंकोवा को शिकस्त दी। गीतिका ने फाइनल में पोलैंड की नतालिया डोमिनिका को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हरा दिया। पूनम ने अपने अजेय रहने के इंटरनेशनल रिकॉर्ड को जारी रखते हुए फाइनल में फ्रांस की स्टील्नी ग्रॉसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

IPL 2021: जानिए, RCB और RR में से किसका पलड़ा भारी

विंका ने झूलडीज श्याखेतोवा को हराया

विंका ने फाइनल में कजाकिस्तान की झूलडीज श्याखेतोवा को शिकस्त दी। पांच जजों ने सर्वसम्मति से विंका को विजेता घोषित किया। राजस्थान की अरुंधति ने पोलैंड की बारबरा को 5-0 से मात दी। इंफाल में मैरीकॉम की अकादमी में ट्रेनिंग करने वालीं सनामाचा चानू ने कजाकिस्तान की दाना दिदाय को 5-0 से हराया। अल्फिया पठान ने मोल्दोवा की डारिया कोजोरव को 5-0 से हराकर मुकाबला जीता। पठान ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version