नई दिल्ली। World Boxing Championship 2025 : इंडियन बॉक्सर 4 से शुरू हो रही पहली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में मुक्के बरसाते दिखाई देंगे। आगामी 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत के 20 बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। World Boxing Championship 2025 बॉक्सिंग की नई अंतरराष्ट्रीय संस्था ’वर्ल्ड बॉक्सिंग’ के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा बॉक्सर भाग लेंगे।
चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए भारतीय दल का विशेष प्रशिक्षण शिविर 18 अगस्त से 1 सितंबर तक शेफ़ील्ड (इंग्लैंड) में आयोजित किया गया। कैंप के बाद अब भारतीय बॉक्सर दुनिया के दिग्गज मुक्केबाजों से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
US Open 2025 : युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में
भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीदें
World Boxing Championship 2025 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें पूर्व विश्व चैम्पियंस लवलीना बोरगोहेन और निकहत जरीन पर होंगी, जो पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार वैश्विक मंच पर वापसी कर रही हैं।
महिला टीम में साक्षी, जैस्मिन लांबोरिया और नुपुर श्योराण भी ध्यान आकर्षित कर सकती हैं, जिन्होंने हाल ही में अस्ताना में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में खिताब जीते हैं। महिला टीम के कोच डॉ. चंद्रलाल ने कहा –
“टीम की मेहनत और समर्पण वाकई प्रेरणादायक है। तैयारी पूरी हो चुकी है और अब भारतीय महिला मुक्केबाजी का असली जज़्बा दुनिया देखेगी।”
पुरुष खिलाड़ियों में सचिन सिवाच, अभिनाश जम्वाल और हितेश गुलिया प्रमुख नाम हैं। विशेष रूप से हितेश और अभिनाश ने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप सर्किट में एक से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। पुरुष टीम के कोच धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा –
“शेफ़ील्ड कैंप में तैयारी शानदार रही। टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का बेहतरीन संतुलन है। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे।”
US Open 2025: सेमीफाइनल में जोकोविच-अल्काराज की भिड़ंत
World Boxing Championship 2025 : टूर्नामेंट का प्रारूप
-
पुरुषों और महिलाओं के लिए 10-10 भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
-
हर भार वर्ग में नॉकआउट प्रणाली लागू होगी।
-
शुरुआती दौर (प्रारंभिक राउंड) से विजेता आगे बढ़ते हुए फाइनल तक पहुंचेंगे।
Women’s Hockey Asia Cup 5 सितंबर से, यहां देखिए भारतीय स्क्वॉड, टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम (World Boxing Championship 2025)
महिला वर्ग
-
मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा)
-
निखत ज़रीन (51 किग्रा)
-
साक्षी (54 किग्रा)
-
जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा)
-
संजू खत्री (60 किग्रा)
-
neeraj फोगाट (65 किग्रा)
-
सनमाचा चानू (70 किग्रा)
-
लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)
-
पूजा रानी (80 किग्रा)
-
नुपुर श्योराण (80+ किग्रा)
-
कोच: डॉ. चंद्रलाल दामोदरन
पुरुष वर्ग
-
जदुमणि सिंह मांडेंगबम (50 किग्रा)
-
पवन बार्टवाल (55 किग्रा)
-
सचिन सिवाच (60 किग्रा)
-
अभिनाश जम्वाल (65 किग्रा)
-
हितेश गुलिया (70 किग्रा)
-
सुमित कुंडू (75 किग्रा)
-
लक्ष्य चाहर (80 किग्रा)
-
जुगनू अहलावत (85 किग्रा)
-
हर्ष चौधरी (90 किग्रा)
-
नरेंद्र बेरवाल (90+ किग्रा)
-
कोच: धर्मेंद्र सिंह यादव
Virat Kohli ने लंदन में बैठे पास किया फिटनेस टेस्ट, पूरी टीम बेंगलुरू में करती रही इंतजार
World Boxing Championship 2025 – भार वर्ग अनुसार शेड्यूल (IST)
तिथि | महिला वर्ग | पुरुष वर्ग | समय |
---|---|---|---|
4 सितंबर | 48 किग्रा, 51 किग्रा, 75 किग्रा, 54 किग्रा, 70 किग्रा | 55 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 60 किग्रा, 80 किग्रा, 90 किग्रा | दोपहर 3:30 बजे – रात 8:00 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 3:30 बजे |
5 सितंबर | 57 किग्रा, 65 किग्रा | 75 किग्रा, 85 किग्रा, 50 किग्रा, 90+ किग्रा | दोपहर 3:30 बजे – रात 8:00 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 3:00 बजे |
6 सितंबर | 51 किग्रा, 75 किग्रा, 60 किग्रा, 80+ किग्रा | 70 किग्रा, 60 किग्रा | दोपहर 3:30 बजे – रात 8:00 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 4:00 बजे |
7 सितंबर | 57 किग्रा, 70 किग्रा | 55 किग्रा, 80 किग्रा, 65 किग्रा | दोपहर 3:30 बजे – शाम 7:30 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 2:30 बजे |
8 सितंबर | 54 किग्रा, 80 किग्रा, 65 किग्रा | 70 किग्रा, 90 किग्रा, 60 किग्रा, 75 किग्रा, 90+ किग्रा | शाम 4:30 बजे – रात 8:30 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 2:30 बजे |
9 सितंबर | 51 किग्रा, 60 किग्रा, 48 किग्रा, 70 किग्रा | 55 किग्रा, 80 किग्रा, 50 किग्रा, 65 किग्रा, 85 किग्रा | शाम 4:30 बजे – रात 8:30 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 3:00 बजे |
10 सितंबर | 54 किग्रा, 60 किग्रा, 75 किग्रा, 80+ किग्रा, 51 किग्रा, 57 किग्रा, 65 किग्रा, 80 किग्रा | 55 किग्रा, 70 किग्रा, 80 किग्रा, 90 किग्रा, 60 किग्रा, 65 किग्रा, 75 किग्रा, 90+ किग्रा | शाम 4:30 बजे – रात 8:30 बजे, रात 10:30 बजे – सुबह 2:30 बजे |
12–13 सितंबर | सेमीफ़ाइनल (सभी भार वर्ग) | सेमीफ़ाइनल (सभी भार वर्ग) | निर्धारित समय |
13–14 सितंबर | फ़ाइनल (सभी भार वर्ग) | फ़ाइनल (सभी भार वर्ग) | निर्धारित समय |