Tokyo Olympics : इटली में प्रैक्टिस करेंगी MC Mary Kom, जानिए वजह

1036
Advertisement

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए भारत से टोक्यो जाने वालों पर लगाए गए बैन को देखते हुए छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मेरीकोम (MC Mary Kom) ने ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय मुक्केबाजी टीम के साथ इटली में प्रैक्टिस करने का निर्णय किया है। मेरीकोम एक या दो दिन में असीसी के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले आठ अन्य मुक्केबाज प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये सभी वहीं से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मेरीकोम अभी तक पुणे के सेना खेल संस्थान में प्रैक्टिस कर रही थीं। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

…तो अंपायर बनने की तैयारी करने लगे salman butt

कड़े आइसोलेशन से लय टूटने का डर

MC Mary Kom ने कहा, ‘मैंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है। मैं दिल्ली वापस लौटकर कल या परसों तक इटली के लिए रवाना हो जाऊंगी। भारत से जाने वालों पर आइसोलेशन के कड़े नियम लागू होंगे। मैं इनसे बचना चाहती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लंबे समय से इतनी कड़ी मेहनत करने के बाद जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कड़े आइसोलेशन से लय टूट सकती है।’ मेरीकोम के साथ उनके निजी कोच छोटे लाल यादव और फिजियो भी जाएंगे।

…तो इस वजह से WTC फाइनल की जर्सी नीलाम करेंगे Tim Southee

जापान सरकार ने बनाए ये कड़े नियम 

जापान सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों से टोक्यो रवाना होने से एक सप्ताह पहले से प्रतिदिन कोविड-19 का टेस्ट करने और आगमन के बाद तीन दिन तक किसी अन्य देश के नागरिक से संपर्क नहीं करने के लिए कहा है। भारत के अलावा 10 अन्य देशों के लिए ऐसे कड़े नियम बनाए गए हैं, लेकिन यह नियम उन खिलाड़ियों और अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जो इटली जैसे किसी अन्य देश से सीधे टोक्यो पहुंचेंगे। ऐसे में MC Mary Kom के इटली से सीधे टोक्यो जाने पर यह नियम लागू नहीं होंगे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply