World Championships के बाद मुक्केबाजी के कोचिंग स्टाफ में होगा परिवर्तन

668
Advertisement

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजों की प्रदर्शन से राष्ट्रीय महासंघ के अधिकारी संतुष्ट नहीं है। इसीलिए विश्व चैंपियनशिप (World Championships) के बाद अगले तीन महीने में भारतीय मुक्केबाजी के कोचिंग स्टाफ में पूरी तरह से परिवर्तन किया जा सकता है। राष्ट्रीय महासंघ के सूत्र ने कहा कि दो हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा (पुरुषों के) और राफेल बर्गामस्को (महिलाओं के) के अलावा राष्ट्रीय मुख्य कोच सीए कटप्पा (पुरुष) और मोहम्मद अली कमर (महिला) इस समय गहन समीक्षा के दायरे में हैं।

IPL 2021: क्वारैंटीन में रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, रविवार को होगी MI और CSK में भिड़ंत

9 मुक्केबाजों में से महज एक ने दिलाया पदक 

जुलाई-अगस्त में हुए खेलों में भारत ने पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाजों का अब तक का सबसे बड़ा दल उतारा था। इनमें से सिर्फ लवलीना बोरगोहेन ही कांस्य पदक जीत पाई। एक सूत्र ने कहा,‘ओलंपिक में प्रदर्शन से (महासंघ में) कोई भी खुश नहीं है। इसीलिए जैसा हमने वादा किया था, समीक्षा चल रही है और यह लंबी प्रक्रिया है जिसमें कुछ महीने लगेंगे। दो विश्व चैंपियनशिप तक कोई बदलाव नहीं होगा। क्या पता इसके बाद संपूर्ण बदलाव हो लेकिन हमें दो से तीन महीने तक इंतजार करना होगा।’ इससे पहले पुरुष विश्व चैंपियनशिप सर्बिया में 26 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद महिला टूर्नामेंट दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा।

IPL से जुड़ेंगी दो नई टीमें, 17 अक्टूबर को होगा ऑक्शन 

नीवा और बर्गामस्को का कार्यकाल बढ़ाया 

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने नीवा और बर्गामस्को के कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। जिससे कि दो बड़ी प्रतियोगिताओं में निरंतरता बनी रहे। इन प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय चैंपियन देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों के अनुबंध टोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होने थे। पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप कर्नाटक के बेल्लारी में बुधवार से शुरू होगी जबकि महिला चैंपियनशिप अक्टूबर के मध्य में होगी।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here