Home sports Boxing भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के चुनाव आज

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के चुनाव आज

0
BFI, Boxing Federation of India elections on today Latest Sports News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी संघ (BFI) के बहुप्रतीक्षित चुनाव आज गुरुग्राम में होने जा रहे हैं। मुख्य मुकाबला BFI के मौजूदा अध्यक्ष अजय सिंह और महाराष्ट्र के खेल प्रशासक आशीष शेलार के बीच होने जा रहा है। दोनों ही पक्षों ने जीत के लिए सारे समीकरणों पर दाव खेल रखा है। यही कारण है कि दोनों ही पक्षों ने जीत के दावे किए हैं। हालांकि परिणाम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टेस्ट सीरीज में जीतेगा भारत: Kevin Pietersen

भारतीय मुक्केबाजी के लिए किया सहानीय काम

इसी बीच मतदान से ऐन पहले 6 बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकाॅम ने चुनावों में BFI के मौजूदा अध्यक्ष अजय सिंह का पक्ष लेकर चुनावों को रोचम बना दिया है। मैरीकाॅम का कहना है कि अजय सिंह ने अपने कार्यकाल में भारतीय मुक्केबाजी के लिए शानदार काम किया है। उनके कार्यकाल में ही भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व स्तर पर अपना परचम फहराया और भारत को इस फील्ड में वैश्विक पहचान दिलाई। यही कारण है कि अब भारत भी दुनिया में मुक्केबाजी के खेल में एक बड़ी ताकत बन चुका है।

दोहा ओपन से कोर्ट पर वापसी करेंगे Roger Federer

शेलार ने किया जीत का दावा 

चुनावी सरगर्मियों के दौरान ही शेलार ने दिल्ली और मुंबई में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर BFI में अपनी जीत के दावे किए। शेलार का कहना है कि उनके पास संघ के 70 फीसदी से ज्यादा वोट हैं और उन्हें अपनी जीत में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है। आशीष शेलार मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के बड़े नेता हैं। पिछले लंबे समय से शेलार BFI के चुनावों में उतरने की तैयारियों में जुटे थे। यही कारण है कि संघ से जुड़े मुद्दों पर वो बेबाकी से अपनी राय रखते रहे और अजय सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे।

वहीं दूसरी तरफ, अजय सिंह गुट का दावा है कि उन्हें चुनावों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। अजय सिंह समर्थकों का कहना है कि अजय सिंह ने भारतीय मुक्केबाजी के लिए बेहतरीन काम किया है। ऐसे में BFI में उनकी जीत तय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version