ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतर पाएगी टीम
नई दिल्ली। डोपिंग को लेकर बनाए गए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के नए नियम ने भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के साथ खेल मंत्रालय और साई के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। नए नियमों में साफ कर दिया गया है कि अगर किसी देश के चार खिलाड़ी (Weightlifter) डोपिंग में फंस जाते हैं तो पूरी टीम को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। पिछले कुछ समय से भारतीय एथलीट्स के डोपिंग में फंसने के मामलों में तेजी आई है। लिहाजा अब इन नए नियमों ने भारत में खेल नियामक संस्थाओं की सिरदर्दी बढ़ा दी है।
IND vs AUS: Claire Polosak टेस्ट मैच में पहली महिला अंपायर
दरअसल, गोल्ड कोस्ट में आयोजित किए गए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी भारत के नाम है। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में यह स्थिति तभी कायम रह सकती है जबकि भारतीय Weightlifter एक जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2022 तक की अवधि के दौरान खुद को डोप में फंसने से बचा पाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो खिलाड़ी के साथ-साथ पूरी टीम और देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।
IND vs AUS 3rd Test Live: सिराज ने दिया पहला झटका, वाॅर्नर आउट
क्या हैं नए प्रावधान
नए नियमों के अनुसार अगर किसी देश का एक Weightlifter डोप टेस्ट में पॉजिटिव आता है तो उस देश के एक भार वर्ग में खेलने पर रोक लगेगी। दो के पॉजिटिव आने पर दो और तीन पर तीन भार वर्गों में खेलने पर रोक लगेगी। चार खिलाड़ियों के फंसने पर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग संघ का स्वतंत्र पैनल पूरी टीम के खेलने पर रोक लगा सकता है। बर्मिंघम में पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ भार वर्ग रखे गए हैं। यही नहीं अगर टोक्यो ओलंपिक से पहले तीन लिफ्टर पॉजिटिव आते हैं तो भी पूरी टीम खेलने से रोकी जाएगी।
जनवरी-फरवरी में होंगी 3 नेशनल Wrestling चैंपियनशिप
संघ जुटा रहा खिलाड़ियों की जानकारी
नए नियमों की मार से बचाने और डोपिंग से दूर रखने के लिए संघ ने सभी Weightlifters से उनके रहने, प्रैक्टिस के स्थानों की जानकारी मांगी है। संघ के महासचिव सहदेव यादव का इस संबंध में कहना है कि जो खिलाड़ी 11 जनवरी तक इस संबंध में जानकारी देंगे, उनका ही खेलों के लिए चयन किया जाएगा। नाडा से व्हेयर अबाउट के जरिए उनकी टेस्टिंग कराई जाएगी। शिविर में महज आठ खिलाड़ी हैं। इनकी लगातार टेस्टिंग हो रही है। खतरा बाहर तैयारी करने वालों के डोप में फंसने का है।
IND vs AUS: Sydney टेस्ट पर बारिश का साया
भारत का रिकाॅर्ड बेहद खराब
बीते कुछ सालों में डोपिंग को लेकर भारत, मलेशिया और नाइजीरिया का रिकाॅर्ड सबसे खराब रहा है। 2022 के राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में होने हैं। गोल्डकोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में पहले और मलेशिया तीसरे स्थान पर था। तीन Weightlifters के डोप टेस्ट पाॅजिटिव आने के बाद मलेशिया को तो टोक्यो ओलंपिक से बैन ही कर दिया गया। वहीं भारत का भी कोटा कम कर दिया गया, क्योंकि 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स के बाद से भारत में डोपिंग नियमों के उल्लंघन के 13 मामले सामने आए थे। यही कारण है कि अब भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ Weightlifters को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।













































































