Commonwealth Games से पहले भारत को झटका, स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोपिंग में फंसी !!

0
266
Big Blow for India before Commonwealth Games 2022, sprinter Dhanalakshmi caught in dope

नई दिल्ली। Commonwealth Games: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से ठीक पहले भारतीय दल को बड़ा झटका लगा है। एथलेटिक्स में पदक की बड़ी दावेदार स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी डोपिंग में फंस गई हैं। धनलक्ष्मी को वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) की ओर से कराई गई टेस्टिंग में डोपिंग का दोषी पाया गया है। उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। इसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। धनलक्ष्मी को चार गुणा 100 मीटर रिले में हिस्सा लेना था। पिछले वर्ष दुती चंद और बीते माह हिमा दास को 100 और 200 मीटर में हराकर धनलक्ष्मी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

ISSF Shooting World Cup: अनीश और रिदम ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीता कांस्य

दरअसल, एआईयू ने धनलक्ष्मी का देश से बाहर आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था। डोपिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें युगेन (अमेरिका) में चल रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने से रोक दिया गया था। धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के लिए 100 मीटर और चार गुणा चार सौ मीटर रिले की टीम में हिमा दास, दुती चंद के साथ शामिल किया गया था।

ENG vs SA 1st ODI: डुसेन के शतक से जीता South Africa, England को 62 रन से हराया

दरअसल, धनलक्ष्मी का सैंपल भारतीय एथलीटों की विदेश में तैयारियों के दौरान लिया गया था। हालांकि भारत में हुई नाडा की टेस्टिंग में वह निगेटिव निकलीं थीं। पिछले कुछ माह के दौरान यह तीसरा मामला है, जब एआईयू की ओर से भारतीय एथलीट को डोपिंग में पकड़ा गया है। इससे जेवेलिन थ्रोअर राजिंदर सिंह, टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर भी एआईयू की टेस्टिंग में पॉजिटिव आई थीं।

Taipei open 2022: साइना नेहवाल ने नाम वापस लिया, ईशान-तनीषा की जोड़ी ने दूसरे राउंड में

विश्व चैंपियनशिप में भी नहीं मिली थी एंट्री

भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन धनलक्ष्मी नहीं गईं। उस दौरान बताया गया था कि उनका वीजा नहीं लगा है, लेकिन बाद में आयोजकों ने चैंपियनशिप से उनकी एंट्री ही हटा दी। जबकि इसी चैंपियनशिप में 100 मीटर रेस में एक केन्याई एथलीट को रेस शुरू होने से सिर्फ दो घंटे पहले एंट्री दी गई। वह भी वीजा नहीं लगने के चलते युगेन नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन उनकी एंट्री नहीं हटाई गई। इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लेकिन अब सामने आया है कि धनलक्ष्मी को डोप में फंसने के चलते रोका गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here