Thomas Uber Cup 2021: भारत ने स्पेन को 3-2 से दी शिकस्त, साइना चोटिल

0
519
Thomas Uber Cup 2021 India beat Spain 3-2, Saina nehwal retired due to injury latest sports news

नई दिल्ली। Thomas Uber Cup 2021: डेनमार्क में खेले जा रहे थॉमस उबेर कप 2021 (Thomas Uber Cup 2021) में भारत ने स्पेन को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से शिकस्त दे दी है। हालांकि टूर्नामेंट में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल को चोट के कारण बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा।

साइना ने जिस समय घुटने की चोट के कारण मैच छोड़ा, उस समय वो 20-22 से पहला सेट हार चुकी थीं। लेकिन इसके बाद दर्द के कारण वो दूसरे सेट में उतर ही नहीं पाईं। सानिया के रिटायर होने के कारण स्पेन ने Thomas Uber Cup 2021 में भारत पर 0-1 की बढ़त बना ली थी। हालांकि इसके बाद भारतीय शटलर्स ने शानदार वापसी की और लगातार 3 मैच जीतकर स्पेन के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

T20 International Cricket: इस खिलाड़ी ने तोड़ा विराट कोहली का अनूठा रिकॉर्ड

सबसे पहले मालविका बंसोड़ ने बेट्रीज कोरल्स को 21-13, 21-15 से मात देकर भारत को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद तनीषा क्रास्तो और ऋतुपर्णा की युगल जोड़ी ने पाउला लोपेज और लोरेना उस्ले की जोड़ी को 21-10, 21-8 हराकर स्पेन पर 2-1 की बढ़त बनाई। वहीं एक दूसरे एकल मुकाबले में अदिति भट्ट ने स्पेन की अनिया सेतीन को 21-16, 21-14 से हराकर भारत को 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी।

हालांकि आखिरी मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की भारत की स्टार जोड़ी स्पेन के खिलाफ अपना करिश्मा दोहराने में विफल रही। भारतीय जोड़ी को क्लारा और बेट्रीज के हाथों 18-21, 21-14, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार से पहले ही Thomas Uber Cup 2021 में भारत स्पेन से मुकाबला जीत चुका था। आखिरी स्कोर 3-2 से भारत के पक्ष में रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here