Sudirman Cup 2025 : भारत की निराशाजनक शुरुआत, डेनमार्क से 1-4 से हारे

111
Sudirman Cup 2025, India disappointing start, lost 1-4 to Denmark, Latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Sudirman Cup 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। रविवार को रिपब्लिक ऑफ चाइना के जियामेन शहर में खेले गए ग्रुप डी के पहले मुकाबले में भारत को डेनमार्क से 1-4 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम के लिए एकमात्र जीत महिला युगल में आई, जहां तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नतास्जा एंथोनिसेन और एलेक्जेंड्रा बोजे को सीधे गेमों में 21-13, 21-18 से हराया।

पीवी सिंधु को करीबी मुकाबले में हार

Sudirman Cup 2025 के महिला एकल में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को डेनमार्क की लाइन केजर्सफेल्ड्समुसेन के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेलना पड़ा। रैंकिंग में 16वें स्थान पर मौजूद लाइन ने सिंधु को 20-22, 21-23 से हराया। 52 मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में सिंधु ने दोनों गेम में शुरुआती बढ़त ली थी, लेकिन वह उसे कायम नहीं रख पाईं।

Asian U-15 & U-17 Boxing Championship : 14 भारतीय बॉक्सर फाइनल में, अब गोल्ड पर निगाहें

मिक्स्ड डबल्स और पुरुष एकल में हार

दिन की शुरुआत मिक्स्ड डबल्स मुकाबले से हुई, जहां ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को जेस्पर टोफ्ट और अमेलिया मैगेलुंद के खिलाफ 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने कुछ अच्छे मूव्स दिखाए, लेकिन अनुभवहीनता के कारण वह दबाव नहीं झेल सकी।

Sudirman Cup 2025 के पुरुष एकल में एचएस प्रणॉय भी डेनमार्क के टॉप खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ ज्यादा देर टिक नहीं सके। एंटोनसेन ने 49 मिनट में 21-15, 21-16 से मैच अपने नाम कर लिया।

पुरुष युगल में भी निराशाजनक प्रदर्शन

हरिहरन अम्साकरुनन और रूबन कुमार रेथिनासबापति की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला दुनिया की नंबर एक डेनिश जोड़ी किम एस्ट्रप और एंडर्स रासमुसेन से हुआ। भारतीय खिलाड़ियों को मात्र 21 मिनट में 7-21, 4-21 से करारी हार मिली। ग्रुप डी में भारत को डेनमार्क, इंडोनेशिया और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। Sudirman Cup 2025 में भारत का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को इंडोनेशिया के खिलाफ होगा, जहां टीम अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेगी।

Share this…