Saina Nehwal-पारुपल्ली कश्यप की जोड़ी टूटी, सोशल मीडिया पर किया अलग होने का ऐलान

623
Saina Nehwal, Parupalli Kashyap, announced separation on Instagram, Latest Sports Update
Advertisement

हैदराबाद। Saina Nehwal : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और उनके पति पारुपल्ली कश्यप की जोड़ी टूट गई है। साइना ने कश्यप से अलग होने की घोषणा की है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की दोस्ती और रिश्ता किशोरावस्था में शुरू हुआ था, जब वे हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।

वर्षों तक दोनों ने भारतीय खेल जगत के सबसे चर्चित जोड़ी में एक रही। साइना लंदन 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं और विश्व नंबर 1 भी रह चुकी हैं। वहीं कश्यप कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और ओलंपियन भी रहे हैं।

FIFA Club World Cup : कोल पामर बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोंजालो गार्सिया को गोल्डन बूट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

Saina Nehwal ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कई बार जिंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। सोच-विचार के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम शांति, आगे बढ़ने और खुद को समझने के रास्ते को चुन रहे हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “बीते पलों के लिए शुक्रिया और आगे के लिए शुभकामनाएं। इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

IND vs ENG: आखिरी दिन 135 रन और 6 विकेट, होगा भरपूर ड्रामा, फिर केएल और पंत पर दारोमदार

साइना ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

Saina Nehwal ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर -1 प्लेयर रह चुकी हैं।

साइना बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी हैं। वे 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा लिया। वह ओलिंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Share this…