PV Sindhu चोटिल, बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी

0
419
PV Sindhu injured, will not play in Badminton World Championship sports breaking news today

नई दिल्ली। PV Sindhu : टेनिस कोर्ट से भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। दो बार की ओलंपिक मैडलिस्ट और हाल ही में कॉमनवेल्थ (CWG 2022) में गोल्ड मैडल जीतने वालीं भारत की स्टार शटलर PV Sindhu चोटिल हो गई हैं। सिंधू के टखने में चोट है और उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सिंधू ने इसी महीने शुरू होने जा रही बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप (BWF World Championships) से भी नाम वापस ले लिया है।

दरअसल PV Sindhu कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ही चोट खा बैठी थीं और इसके बावजूद उन्होंने फाइनल मुकाबला खेला और देश को गोल्ड मैडल दिलवाया। लेकिन अब चोट ज्यादा बढ़ गई है, लिहाजा आगे के टूर्नामेंट्स में खेलना संभव नहीं है। यही कारण है कि सिंधू दिल्ली में आयोजित भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सम्मान समारोह में नहीं पहुंचीं। आईओए ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वालों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था।

US Open : कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर यूएस ओपन से भी बाहर हुए जोकोविच

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 21 से 28 अगस्त तक खेली जानी है। इस चैंपियनशिप में सिंधु का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह 2019 में यहां स्वर्ण पदक जीती थीं। उन्होंने दो रजत पदक और दो कांस्य भी इस टूर्नामेंट में अपने नाम किए हैं।

Ballon d’Or Awards: 18 साल में पहली बार ये खिलाड़ी लिस्ट से बाहर, रोनाल्डो फिर दौड़ में

PV Sindhu राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham 2022) में भारत की ध्वजवाहकों में से एक थीं। उन्होंने महिला एकल में स्वर्ण जीतने के साथ-साथ मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक भी अपने नाम किया था। राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु का यह दूसरा स्वर्ण पदक था। इससे पहले 2018 में मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण जीता था।

NZ vs WI: New Zealand ने 2-0 से जीती सीरीज, वेस्टइंडीज को 90 रन से हराया

PV Sindhu 2018 में महिला एकल में रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थीं। इसके अलावा 2014 में उन्होंने कांस्य अपने नाम किया था। सिंधु के नाम दो ओलंपिक पदक भी हैं। वह 2016 में महिला एकल में रजत ज और इसके बाद टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here