Malaysia Open 2023: मालविका बंसोड़ भी हारकर बाहर, अब सिंधू से आस

0
223
Malaysia Open 2023 Malvika Bansod knocked out From first round, now hope from Sindhu

कुआलालम्पुर। Malaysia Open 2023 में भारतीय शटलर्स का खराब प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के पहले दिन ही साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की हार के बाद आज सुबह की शुरूआत भी निराशाजनक रही। आज सुबह के पहले महिला एकल मुकाबले में भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ को हार का सामना करना पड़ा। बंसोड को कोरिया की एस आन ने सीधे सेटों में 21-9, 21-13 से हराया। पूरे मुकाबले के दौरान बंसोड़ अपने विरोधी खिलाड़ी के सामने नहीं टिक सकी और भारत को एक और हार का मुंह देखना पड़ा। बंसोड़ के अलावा आज स्टार शटलर पीवी सिंधू का मुकाबला पूर्व चैम्पियन मारीन से होगा। साथ ही पुरुष एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन अपने हमवतन पीएच कुमार का सामना करेंगे।

भारतीय शटलर्स नहीं दिखा पा रहे दम

इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को भी हार का सामना करना पड़ा। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना Malaysia Open 2023 में चीन की हान यू से 12-21 21-17 12-21 से हार गई। साइना पिछले कुछ वर्षों में कई बार चोट से जूझ चुकी हैं। साथ ही वह खराब फॉर्म से भी गुजर रही हैं। 2022 में भी साइना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके श्रीकांत को जापान के केंता निशिमोटो ने लगातार दो गेमों में 21-19, 21-14 से हराया।

Malaysia Open 2023 में भारत की हार से शुरूआत, किदाम्बी श्रीकांत बाहर

महिला युगल से मिली खुशखबरी, त्रिशा और गायत्री अगले दौर में

भारतीय महिला युगल जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस भारतीय जोड़ी ने हांगकांग की युंग नगा टिंग और युंग पुई लाम को 21-14, 21-19 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। इसके अलावा Malaysia Open 2023 में महिला एकल में आकर्षी कश्यप और पुरुष युगल जोड़ी कृष्णा गरगा और विष्णुवर्धन पंजाला भी अपने-अपने मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि आकर्षी कश्यप को चीनी ताइपे के वेन ची हसू से 10-21 8-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कृष्णा गरगा और विष्णुवर्धन पंजाला को पुरुष युगल के पहले राउंड में दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्यूक और सियो सेउंग जेई से 21-10, 21-18 से हार मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here