Indonesia Open : क्वार्टर फाइनल में हारे सात्विक-चिराग, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

131
Indonesia Open 2025 Badminton, Satwik-Chirag lost in the quarter finals, Latest Sports Update
Advertisement

जकार्ता। Indonesia Open : सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी Indonesia Open सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारतीय जोड़ी को मलयेशियाई मान वेई चोंग और ति काई वुन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी। सात्विक-चिराग ने 2023 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था

Norway Chess : शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर पहुंचे डी गुकेश

टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

सात्विक-चिराग को 43 मिनट तक चले मुकाबले में मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। ये चोंग-वुन की जोड़ी की सात्विक-चिराग के खिलाफ पिछले पांच मैचों में पहली जीत है। सात्विक-चिराग की हार के साथ ही Indonesia Open में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मान-वुन ने पिछले महीने मलयेशिया मास्टर्स और जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स जीता था।

FIFA World Cup 2026 : उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने किया पहली बार फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

पहले गेम में भी चूकी भारतीय जोड़ी

पहले गेम की शुरुआत में सात्विक की दो नेट एरर से भारतीय जोड़ी दबाव में आ गई और मलयेशियाई जोड़ी 9-7 से आगे निकल गई। इंटरवल तक मान और वुन की जोड़ी ने 11-9 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया अपनाया और स्कोर को 11-11 से बराबर कर लिया। हालांकि, मलयेशिया की जोड़ी ने दोबारा मोमेंटम हासिल करते हुए स्कोर 15-12 कर दिया।

भारतीय टीम ने फिर वापसी की कोशिश की और मलयेशियाई खिलाड़ियों की दो नेट एरर का फायदा उठाते हुए 17-17 से स्कोर बराबर किया। लेकिन निर्णायक क्षणों में सात्विक ने एक और शॉट नेट पर मार दिया, जिससे मलयेशिया को गेम प्वाइंट मिल गया और उन्होंने इसे भुनाते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

IND vs ENG : भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम में हो सकती है इस घातक गेंदबाज की वापसी

दूसरे गेम में अच्छी नहीं रही शुरुआत

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी की शुरुआत कमजोर रही और वे शुरुआत में ही 3-7 से पीछे हो गईं। मलयेशियाई जोड़ी ने अपनी लय बरकरार रखते हुए स्कोर 15-9 तक पहुंचा दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और मजबूत वापसी करते हुए स्कोर को 16-18 तक ला दिया। इसके बावजूद, मलयेशियाई खिलाड़ियों ने धैर्य और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मैच प्वाइंट हासिल किए और मुकाबला 21-16 से अपने नाम कर Indonesia Open सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Share this…