Indonesia Open 2023: टूर्नामेंट में भारतीय शटलर्स का जलवा, प्रणॉय, लक्ष्य और श्रीकांत दूसरे दौर में

0
54
Indonesia Open 2023: Sindhu out in second round, Srikanth in quarterfinals by defeating Lakshya latest sports news in hindi

जकार्ता। Indonesia Open 2023 में आज मेंस सिंगल्स में एच एस प्रणॉय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत ने अपने पहले दौर में जीत हासिल कर ली है। वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु ने पहले दौर में जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, आकर्शी कश्यप ने पहले ही दौर में हार का सामना किया। मेंस डबल्स में एक ओर सातविक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल की। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन मदथिल रामचंद्रन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को हार झेलनी पड़ी। वुमेंस डबल्स में भारत की इकलौती जोड़ी ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद को भी हार का सामना करना पड़ा।

World Cup 2023 से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, बाहर हुआ धांसू ऑलराउंडर

मेंस सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियो का जलवा

Indonesia Open 2023 में भारत के स्टार शटलर एच एस प्रणॉय ने जापान के केंता निशिमोटो को 21-16 और 21-14 से एकतरफा मुकाबले में हराया। दूसरे दौर में अब प्रणॉय का सामना होंग-कोंग के एंगस एनजी से होगा। भारत के पूर्व जुनियर विश्व नंबर-1 लक्ष्य ने मलेशिया के ली ज़ी जिया को 21-17 और 21-13 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद पूर्व विश्व नंबर-1 किदांबी श्रीकांत ने भी चीन के लू गुआंगझू को 21-13 और 21-19 से हाराया। दूसरे दौर में अब श्रीकांत का सामना अपने ही हमवतन लक्ष्य सेन से होगा। वहीं, प्रियांशु को थाईलैंड के कुनलवुत वितिदसर्न के खिलाफ वॉकओवर मिला। जिसके चलते वे दूसरे दौर में पहुँचे। अब उनका सामना इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग से होगा।

Rohit Sharma: बड़ा खुलासा, रोहित शर्मा कभी बनना ही नहीं चाहते थे टेस्ट टीम के कप्तान!

सिंधु का जीत के साथ किया आगाज

Indonesia Open 2023 के वुमेंस सिंगल्स में भारत की नंबर-1 शटलर पी वी सिंधु ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का को 21-19 और 21-15 से हराकर जीत का शानदार आगाज किया। वहीं, आकर्षी कश्यप को साउथ कोरिया की एक से-यंग के हाथों 21-10 और 21-4 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु अब अपने दूसरे दौर में ताईवान की ताई जू-यिंग का सामना करेगी।

TNPL 2023: टी20 के इतिहास में हुआ पहली बार, आखिरी एक गेंद पर बने 18 रन

डबल्स में साईराज और चिराग का कमाल

Indonesia Open 2023 के मेंस डबल्स में भारत की नंबर-1 जोड़ी सातविक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फ़्रांस की क्रिस्टो पोपोव और तोमा जूनियर पोपोव की जोड़ी को 21-12 और 11-7 से हराया। अब यह जोड़ी अपने दूसरे दौर में चीन की हे जितिंग और झोउ हाओदोंग की जोड़ी का सामना करेगी। वहीं, अर्जुन मदथिल रामचंद्रन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को मलेशिया की ओंग यू सिन और टियो ई यी की जोड़ी ने 12-21, 21-6 और 22-20 से हराकर बाहर कर दिया। वुमेंस डबल्स में भारत की इकलौती जोड़ी ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद को जापान की रिन इवानगा और की नाकानिशी की जोड़ी ने 20-22, 21-12 और 21-16 से हराकर बाहर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here