Indonesia Masters 2023 आज से, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत पर होंगी निगाहें

0
216
Indonesia Masters 2023 from today, eyes on Lakshya Sen and Kidambi Srikanth

जर्काता। Indonesia Masters 2023 बैडमिंटन आज से शुरू होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु और चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष युगल जोड़ी हिस्सा नहीं ले रहे है। ऐसे में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल पर भारतीय टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी होगी। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी तक खेली जाएगी।

प्रणय और सेन, दोनों के सामने जापानी शटलर्स की चुनौती

8वीं वरीयता प्राप्त और पूर्व चैंपियन एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन दोनों Indonesia Masters 2023 के पहले दौर में जापानी बैडमिंटन खिलाड़ियों का सामना करेंगे। एकल में एचएस प्रणय जापान के कांता सुनेयामा के खिलाफ उतरेंगे, जबकि लक्ष्य सेन के प्रतिद्वंद्वी फॉर्म में चल रहे कोडाई नारोका होंगे। पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

India Open में उलटफेर, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट एक्सेलसेन हारे, कुनलावुत चैंपियन

साइना नेहवाल से भारत को काफी उम्मीदें

साइना नेहवाल ने अपना आखिरी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब 2019 इंडोनेशिया मास्टर्स में जीता था और 2012 ओलंपिक पदक विजेता Indonesia Masters 2023 में एक बार फिर अपनी जीत को दोहराना चाहेंगी। महिला एकल में पहले दौर में साइना का सामना चीनी ताइपे की पाई यू पो से होगा। इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 के महिला एकल में मालविका बंसोड़ और आकर्षी कश्यप भी कोर्ट पर अपना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार होंगी।

युगल में शीर्ष जोडिय़ां प्रतियोगिता में नहीं लेंगी हिस्सा

गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की भारत की शीर्ष रैंक वाली महिला युगल जोड़ी और एमआर अर्जुन-धु्रव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी भी इस साल के तीसरे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर इवेंट यानि Indonesia Masters 2023 का हिस्सा नहीं होगी। इससे पहले इंडिया ओपन 2023 में भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जहां भारतीय खिलाड़ी दूसरे दौर से आगे का सफऱ तय करने में नाकाम रहे थे।

India Open 2023: सिंधू-लक्ष्य को कठिन ड्रॉ, आज से मुकाबले

Indonesia Masters 2023 के लिए भारतीय टीम
पुरुष एकल

क्वालीफायर: बीसाई प्रणीत, प्रियांशु राजावत, मिथुन मंजूनाथ, किरण जॉर्ज

मुख्य ड्रॉ: एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत

महिला एकल

क्वालीफायर: आकर्षि कश्यप

मुख्य ड्रॉ: साइना नेहवाल, मालविका बंसोड़

पुरुष युगल

क्वालीफायर: ईशान भटनागर/साई प्रतीक

मुख्य ड्रॉ: कृष्ण प्रसाद गर्ग/विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला

महिला युगल

क्वालीफायर: तनीषा क्रेस्टो/अश्विनी पोनप्पा

मुख्य ड्रॉ: अश्विनी भट/शिखा गौतम, आशना रॉय/हरिथा मंझिल

मिश्रित युगल

क्वालीफायर: रोहन कपूर/एन सिक्की रेड्डी, बी सुमित रेड्डी/अश्विनी पोनप्पा

मुख्य ड्रॉ: ईशान भटनागर/तनीषा क्रेस्टो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here