Home sports Badminton India Open 2022: साइना नेहवाल ने दूसरे दौर में बनाई जगह 

India Open 2022: साइना नेहवाल ने दूसरे दौर में बनाई जगह 

0

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडिया ओपन 2022 (India Open 2022) के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस टूर्नामेंट में उनका पहला मैच चेक रिपब्लिक की तेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ था। हालांकि चेक रिपब्लिक की खिलाड़ी यह मैच पूरा नहीं कर सकीं और दूसरे गेम में ही उन्होंने मैच छोड़ दिया। इसके साथ ही साइना दूसरे दौर में पहुंच गई। साइना को इस प्रतियोगिता में चौथी वरीयता दी गई है।

Pro kabaddi League 2021-21: आज 2 मुकाबले, दबंग दिल्ली और बुल्स के बीच कांटे की टक्कर

भारत को सिंधु से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद 

साइना नेहवाल के अलावा सिंधू की इस टूर्नामेंट टॉप सीड दी गई है। भारत को सिंधू से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं साइना चोट के बाद लौटी हैं और लंबे समय बाद वो कोर्ट पर उतरी हैं।

U-19 World Cup 2022 : हरनूर सिंह ने ठोका शतक,  प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा 

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

किदांबी श्रीकांत भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी हैं और पुरुष खिलाड़ियों में उन्हीं से पदक की उम्मीद रहेगी। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से यह टूर्नामेंट शुरू हुआ है। पुरुष डबल्स कैटेगरी में चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की जोड़ी पर सबकी नजरें होंगी। हालांकि, उन्हें तीन बार की विश्व चैंपियन और विश्व नंबर-2 जोड़ी इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंडरा सेतियावान की जोड़ी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसके अलावा विश्व नंबर-8 इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की जोड़ी से भी कड़ी टक्कर हो सकती है।

Pro kabaddi League 2021-22 : पटना पायरेट्स ने यू मुंबा को रौंदा, गुजरात ने टाइन्स को दी करारी शिकस्त

30 लाख रुपए होगी इनामी राशि

India Open 2022 टूर्नामेंट एचएसबीसी बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 का हिस्सा होगा। विजेता खिलाड़ी को करीब 30 लाख रुपए (400000 USD) दिए जाएंगे। लोह कीन, जिन्होंने बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया, इस टूर्नामेंट के अंतरराष्ट्रीय लाइन अप को लीड करेंगे। कीन बैडमिंटन इतिहास के ओपन एरा के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिसने बिना कोई वरीयता के टूर्नामेंट जीता।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version