BWF World Ranking: सात्विक और चिराग करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, सिंधु 12वें तथा प्रणॉय 9 वें स्थान पर

0
50
BWF World Ranking: Satwik and Chirag at career best rankings, Sindhu at 12th and Prannoy at 9th latest sports news in hindi

नई दिल्ली। भारत की नंबर-1 शटलर जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को इस समय करिअर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल हुई है। Indonesia Open 2023 का खिताब जीतकर भारत को पहला सुपर 1000 टाईटल दिलाने वाली इस जोड़ी को BWF World Ranking में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, वर्ल्ड टूर रैकिंग में दोनों को 10वां स्थान मिला है। इसके अलावा मेंस सिंगल्स में एच एस प्रणॉय को 9वां स्थान तथा वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु को 12वां स्थान हासिल हुआ है।

WC Qualifiers: आज पहले मैच में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर

करिअर के शीर्ष पर चिराग और सात्विक

सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को अपने पूरे करिअर का सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है। BWF World Ranking में तीसरे स्थान पर मौजूद इस जोड़ी को कुल 82331 अंक मिले है। वहीं, वर्ल्ड टूर रैकिंग में 10वें स्थान पर दोनों को 44450 अंक हसिल हुए है। सात्विक और चिराग भारत की पहली जोड़ी है, जिसने वर्ल्ड टूर के पांचों टाईटल जीते है। दोनों ने सुपर-100, सुपर-300, सुपर-500, सुपर-750 और सुपर-1000 टाइटल जीत लिए है।

Taipei Open 2023 आज से, प्रणय और साइना से खिताब की उम्मीद

टॉप-30 में शामिल इकलौती भारतीय खिलाड़ी सिंधु

भारत की नंबर-1 महिला शटलर पीवी सिंधु को BWF World Ranking में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, वर्ल्ड टूर रैकिंग में वे 18वें स्थान पर है। विश्व रैकिंग और वर्ल्ड टूर रैकिंग में सिंधु टॉप-30 में शामिल इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी है। मार्च में सिंधु 7 सालों में पहली बार टॉप-10 से बाहर हुई थी। Indonesia Open 2023 में वे दूसरे ही दौर में हार गई थी। उन्हें ताईवान की ताई जू यिंग ने 21-18 और 21-16 से हराया था। वे अब 4 जुलाई से शुरु हो रहे कनाड़ा ओपन में हिस्सा लेंगी। जहां उनका पहला मुकाबला कनाड़ा की तालिया एनजी से होगा।

Sai Sudharsan: आईपीएल में किया कमाल, अब TNPL में धमाल; होगी टी20 टीम में एंट्री!

मेंस सिंगल्स के टॉप-20 में भारत के 3 खिलाड़ी

मेंस सिंगल्स में विश्व रैकिंग और वर्ल्ड टूर रैकिंग में भारत के 3 शटलर शामिल है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्थान पर एच एस प्रणॉय है। उन्हें BWF World Ranking में 9वां तथा वर्ल्ड टूर रैकिंग में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा विश्व रैकिंग सूची में लक्ष्य सेन 18वें तथा किदांबी श्रीकांत 19वें स्थान पर है। वहीं, वर्ल्ड टूर रैकिंग में लक्ष्य 15वें तथा श्रीकांत 17वें स्थान पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here