BWF World Championships 2022: सिंधू की नजरें दूसरे खिताब पर, लक्ष्य-श्रीकांत पेश करेंगे भारतीय चुनौती

0
382
bwf world championships 2022 tough Draw PV Sindhu Lakshya Sen, Kidambi Srikanth

नई दिल्ली। BWF World Championships 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के बाद अब भारतीय बैडमिंटन दल 22 अगस्त से शुरू होने वाली बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 की तैयारियों में जुट गया है। टोक्यो में होने वाली इस चैपियनशिप में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सहित 27 भारतीय शटलर हिस्सा ले रहे हैं। BWF World Championships 2022 का ड्रॉ निकाल दिया गया है और सिंधू को अपेक्षाकृत कठिन ड्रा मिला है।

Fifa World Cup 2022: शेड्यूल में हो सकता है ये बदलाव, कतर खेल सकता है पहला मैच

हालांकि बर्मिंघम के बाद BWF World Championships 2022 में भी वर्ल्ड नंबर 7 पीवी सिंधु की नजरें अपने दूसरे विश्व खिताब पर होंगी लेकिन इस बार चुनौती कड़ी है। सेमीफाइनल से पहले ही सिंधू को चीन की मौजूदा एशियाई चैंपियन वांग झ़ी यी और विश्व बैडमिंटन रैंकिंग नंबर 3 कोरिया की एन से यंग से भिड़ना पड़ सकता है। सिंधू को पहले राउंड में तो बाई मिला है लेकिन दूसरे राउंड में उनका सामना वांग झी यी से हो सकता है। वहीं क्वार्टर-फाइनल में उनकी संभावित प्रतिद्वंद्वी एन से यंग हो सकती हैं।

Asia Cup: केएल राहुल के श्रीलंका जाने पर संदेह, पहले पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

साइना भी करेंगी वापसी

कॉमनवेल्थ गेम्स के भारतीय दल में जगह बनाने से चूकीं पूर्व विश्व नंबर 1 साइना नेहवाल भी इस चैंपियनशिप (BWF World Championships 2022) से कोर्ट पर वापसी करेंगी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना इस समय वर्ल्ड रैंंकंग में 28वें स्थान पर हैं। साइना का पहला मुकाबला जोंग कांग की चेउंग नगन यी से भिड़ेंगी और दूसरे राउंड में उनका सामना वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज जापान की नोजोमी ओकुहारा से हो सकता है। मालविका बंसोड़ महिला एकल ड्रॉ में तीसरी भारतीय हैं और वह वर्ल्ड रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज रेखा क्रिस्टोफरसन के खिलाफ अपने पहले मैच में उतरेंगी।

Commonwealth Fencing Championship 2022 में Bhavani Devi ने जीता गोल्ड

पुरुषों में लक्ष्य, किदांबी, प्रणय की चुनौती

पुरुषों में भारत के किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय भारतीय चुनौती पेश करेंगे। हालांकि इनका ड्रॉ भी काफी मुश्किल हैं और उनमें से केवल एक ही सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। पिछले बर्मिंघम 2022 में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीते वाले लक्ष्य सेन को पहले दौर में बाई मिला है। वर्ल्ड नंबर 5 मलेशिया के ली जी जिया और वर्ल्ड नंबर 2 जापान के केंटो मोमोटा भारतीय पुरुष खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे। बी साई प्रणीत भी भारतीय बैडमिंटन दल का हिस्सा हैं, लेकिन वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ उनकी पहली चुनौती काफी मुश्किल होगी।

CWG 2022: सिल्वर मैडलिस्ट वेटलिफ्टर संकेत ने करवाई इंग्लैंड में सर्जरी, कुछ समय रहना होगा खेल से दूर

युगल टीम में उतरेंगे सात्विक-चिराग

BWF World Championships 2022 में पुरुष युगल टीम में भारत का प्रतिनिधित्व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी करेंगे। वहीं मनु अत्री/बी सुमीत रेड्डी, कृष्ण प्रसाद गरागा/विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला और एमआर अर्जुन/ध्रुव कपिला की जोड़ी भी मैदान में होगी। महिला युगल में त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद और अश्विनी पोनप्पा/एन सिक्की रेड्डी से भारत को बड़ी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा पूजा दांडू/संजना संतोष और अश्विनी भट्ट/शिखा गौतम भी कोर्ट पर किस्मत आजमाएंगी। मिश्रित युगल वर्ग में ईशान भटनागर/तनिषा क्रास्टो और वेंकट गौरव प्रसाद/जूही देवांगन की दो भारतीय जोड़ी खेलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here