Home sports Badminton Asian Games: महिला टीम से Saina Nehwal बाहर, कॉमनवैल्थ में भी जगह...

Asian Games: महिला टीम से Saina Nehwal बाहर, कॉमनवैल्थ में भी जगह नहीं

0
BADMINTON SAINA NEHWAL DROPPED FROM INDIAN WOMEN TEAM FOR CWG ASIAN GAMES THOMAS AND UBER CUP

नई दिल्ली। Saina Nehwal: पिछले लंबे समय से लगातार खराब प्रदर्शन कर रहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को बड़ा झटका लगा है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने आगामी कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है लेकिन इनमें से किसी भी टीम में साइना (Saina Nehwal) को जगह नहीं दी गई है। इन टूर्नामेंट्स में इसी साल होने वाले एशियाई खेल, कॉमनवैल्थ गेम्स तथा थॉमस एवं उबेर कप जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं। साइना की जगह एशियाई खेलों की भारतीय बैडमिंटन टीम में 14 साल की उभरती हुई खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को शामिल किया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में छह दिन चले चयन ट्रायल के बाद बीएआई ने टीम की घोषणा की है। उन्नति एशियाई खेलों की टीम की सबसे युवा सदस्य है।

IPL 2022: Rajasthan Royals के सामने ये हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

सिंधू करेंगी टीम की अगुवाई

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में भारतीय महिला टीम की चुनौती की अगुआई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु करेंगी। जबकि लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को उम्मीद के मुताबिक किसी टीम में जगह नहीं मिली है। साइना (Saina Nehwal) ने सेलेक्शन के लिए हुए ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। साइना ने बैडमिंटन फेडरेशन पर एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने से रोकने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (28 जुलाई से आठ अगस्त) और चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों (10 से 25 सितंबर) में भारत की पुरुष टीम की ओर से पदक के दावेदार होंगे।

World Boxing Championships: तैयारी में जुटी भारतीय महिला टीम, लवलीना करेंगी अगुवाई

पेरिस ओलंपिक के कोर ग्रुप का ऐलान भी हुआ

इस साल होने वाले तीन बड़े टूर्नामेंट की टीम को अंतिम रूप देने के अलावा बीएआई ने ट्रायल में खिलाड़ियों के स्थान के आधार पर सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर और 2024 ओलंपिक खेलों के कोर समूह के लिए भी 20 खिलाड़ियों (20 पुरुष और 20 महिला) के नाम को अंतिम रूप दिया। राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टीम में सेन, श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित रेड्डी को जगह मिली है। जबकि महिला टीम में सिंधू के अलावा आकर्षी कश्यप, त्रीशा जॉली, गायत्री पी और अश्विनी पोनप्पा शामिल हैं।

14 साल की उन्नति टीम में शामिल

मिश्रित युगल में शीर्ष स्थान हासिल करने के कारण सुमित और अश्विनी को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्रमशः पुरुष और महिला टीम में जगह मिली है। रोहतक की उन्नति ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचते महिला एकल में तीसरे स्थान पर रहते हुए एशियाई खेलों और उबेर कप की टीम में जगह बनाई। आकर्षी और अश्मिता चालिहा ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

आज Rajasthan Royals से भिड़ेगी दिल्ली, इन दिग्गजों के बीच होगी रोमांचक जंग

एशियन गेम्स में 10 सदस्यीय महिला टीम

एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए चुनी गई भारत की 10 सदस्यीय महिला टीम में सिंधू, आकर्षी, अश्मिता, उन्नति के अलावा ट्रायल में शीर्ष तीन पर रही युगल जोड़ियों को जगह मिली है। जिसमें त्रीशा और गायत्री, एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी तथा तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा शामिल हैं। विश्व रैंकिंग में शीर्ष 15 में जगह बनाने के कारण सिंधू, लक्ष्य, श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी को टीम में सीधे जगह मिली। फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय को भी अंतरराष्ट्रीय सर्किट में पिछले कुछ समय में अच्छे प्रदर्शन के कारण स्वतः टीम में शामिल किया गया।

टीमें इस प्रकार हैः

राष्ट्रमंडल खेलः

पुरुषः लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमीत रेड्डी।

महिलाः पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप, त्रीशा जॉली, गायत्री पी, अश्विनी पोनप्पा।

एशियाई खेल, थॉमस एवं उबेर कपः

पुरुषः लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, विष्णु वर्धन गौड़, कृष्ण प्रसाद गरिगां

महिलाः पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, उन्नति हुड्डा, त्रीशा जॉली, गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रां

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version